यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kushi Trailer: इस दिन रिलीज होगा 'कुशी' का ट्रेलर, सामंथा-विजय देवरकोंडा की यूनिक लव स्टोरी की झलक आई सामने
Kushi Trailer विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म कुशी (Kushi) जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस यूनिक लव स्टोरी को देखने के लिए फैंस बेसब्री ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kushi Trailer: एक यूनिक लव स्टोरी के साथ विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। विजय देवरकोंडा ने एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज होने की तारीख का एलान किया है।
कब रिलीज होगा कुशी का ट्रेलर?
विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंस किया है। 'कुशी' का ट्रेलर 9 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 41 सेकेंड का है। पोस्ट को शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा है- "9 अगस्त। 2 मिनट 41 मिनट का कुशी का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। कुशी का दुनियाभर में थिएटर्स में 1 सितंबर को रिलीज हो रहा है।"
It's here. This Aug 9th.
2 mins 41 secs of #KushiTrailer ❤️#Kushi Releasing worldwide September 1! pic.twitter.com/g4B9fuZNiv
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) August 7, 2023
सामंथा-विजय का रोमांटिक पोस्टर
'कुशी' के ट्रेलर रिलीज डेट के साथ विजय देवरकोंडा ने सामंथा के साथ एक रोमांटिक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में सामंथा और विजय एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीर उनके प्यारी लव स्टोरी की झलक दिखाता है।
ट्रेलर को सेंसर बोर्ड में मिला U सर्टिफिकेट
कुछ समय पहले विजय देवरकोंडा ने खुलासा किया था कि उनकी फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड की तरफ से पास कर दिया गया है। उन्होंने कहा था कि बिना किसी काट-छांट के मूवी के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने प्रमाणित कर दिया। ट्रेलर को U सर्टिफिकेट मिला था।
खबरें और भी
क्या है कुशी की कहानी?
शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित 'कुशी' की कहानी बेहद यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में विजय देवरकोंडा एक आर्मी ऑफिसर बने हैं और सामंथा कश्मीरी पंडित का किरदार निभाती दिखेंगी। टीजर और पोस्टर में सामंथा और विजय की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। उनकी केमिस्ट्री देख फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1 सितंबर को मूवी रिलीज हो रही है।
सामंथा और विजय के वर्क फ्रंट
सामंथा रुथ प्रभु के पास 'कुशी' के अलावा वेब सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' भी है। रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' में वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। बात करें विजय की तो वह 'वीडी 12' (VF 12) की शूटिंग में बिजी हैं।