Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KWK 8: करण जौहर ने Shah Rukh-सलमान को लेकर पूछा मजेदार सवाल, अजय देवगन ने दिया करारा जवाब

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 03:21 PM (IST)

    Koffee With Karan 8 कॉफी विद करण 8 के हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में अजय देवगन और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी एक साथ नजर आए। दोनों ने शो में होस्ट कर ...और पढ़ें

    शाह रुख खान और सलमान खान (Photo Credit: Instagram)
    शाह रुख खान और सलमान खान (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: इस बार 'कॉफी विद करण 8' के हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपने दोस्त और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के साथ नजर आए। दोनों ने शो में होस्ट करण जौहर के साथ मिलकर मस्ती-मजाक किया।

    कॉफी विद करण के इस एपिसोड में सिंघम स्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने को-स्टार्स शाह रुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के बारे में मजाक किया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी काजोल को भी इसमें बली का बकरा बना लिया।

    यह भी पढ़ें: KWK 8: अजय देवगन ने Nysa के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर किया खुलासा, बताया क्या है बेटी का प्लान

    रैपिड-फायर राउंड में पूछे मजेदार सवाल

    कॉफी विद करण में अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मिलकर काफी मस्ती-मजाक किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें भी की। जब रैपिड-फायर राउंड हुआ, उस समय करण ने पूछा कि शाह रुख खान और सलमान खान के बीच कौन अधिक भरोसेमंद सितारा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    इसके जवाब में अजय ने कहा कि बैंक बैलेंस के हिसाब से, मुझे लगता है कि शाह रुख। इस पर करण ने टिप्पणी की 'हां, खासकर इस साल'। शाह रुख की 2023 में तीन फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से दो 'पठान' और 'जवान' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी।

    खबरें और भी

    सलमान-अक्षय के लिए कही ये बात

    इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वह शाह रुख, सलमान और अक्षय के करियर से अगर किसी एक चीज की लिस्ट बनाना चाहेंगे, तो क्या होगी। इस पर अजय ने सलमान के बारे में कहा, 'उनका सिंगल स्टेटस'। शाह रुख के बारे में कहा, 'उनका बिजनेस कौशल'। वहीं, अक्षय के बारे में कहा, 'उनका 8 घंटे की शिफ्ट का कॉन्ट्रैक्ट, 40 दिनों में खत्म हो रहा है'।

    काजोल को लेकर उड़ाया मजाक

    अजय देवगन ने शो में पत्नी काजोल के बातूनी स्वभाव का भी मजाक उड़ाया और कहा कि वह सोशल मीडिया तस्वीरें पोस्ट करने के लिए उनके नए जुनून को बर्दाश्त नहीं कर सकते। अजय ने आगे कहा कि जब वह उनसे अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहती हैं, तो वह इम्पॉटेंट हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Koffee with Karan 8: पिता को याद कर भावुक हुए रोहित शेट्टी, बताया- निधन के बाद कैसे हो गए थे घर के हालात