विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्या कूल हैं हम 3' की शूटिंग हुई पूरी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 02 Sep 2015 01:05 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 01:24 PM (IST)

फिल्म 'क्या कूल हैं हम' की तीसरी सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के लीड एक्टर्स में से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'क्या कूल हैं हम' की तीसरी सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के लीड एक्टर्स में से एक आफताब शिवदासानी ने इसकी जानकारी दी।

शाहरुख ने इस फैन की डेटिंग में की मदद, पढ़ें पूरी स्टोरी

उन्होंने ट्विटर पर बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। आफताब ने ट्वीट किया, 'तो 'क्या कूल हैं हम 3' का शूट खत्म हो गया है। इस कूल फन टाइम को बहुत मिस करूंगा।'

उनके को-स्टार तुषार कपूर ने ट्वीट किया, 'खूनी वक्त, बैंकॉक से भांडुप तक। तो क्या कूल हैं हम 3 पूरी हो गई है। कूल टाइम को मिस करेंगे।'

फिल्म के पहले पार्ट 'क्लू कूल हैं हम' और 'क्या सुपर कूल हैं हम' में काम कर चुके रितेश देशमुख शायद तीसरे सीक्वल में नजर नहीं आएंगे।

फिल्म का निर्देशन उमेश घागड़े ने किया है जबकि बालाजी मोशन पिक्चर्स इसे प्रोड्यूस कर रहा हैं।

रितिक रोशन से मिलकर उनकी फैन हो गईं सोनम कपूर!