विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lapaataa Ladies की 'फूल' को फिल्म के लिए छोड़नी पड़ी थी 11वीं की परीक्षा, एमएस धोनी में भी कर चुकी हैं काम

Published: Wed, 25 Sep 2024 10:15 AM (IST)

लापता लेडीज की फूल कुमारी यानी नितांशी गोयल इस समय 12वीं कक्षा में हैं और कॉमर्स से पढ़ाई कर रही ...और पढ़ें

नितांशी गोयल को छोड़नी पड़ी थी परीक्षा
नितांशी गोयल को छोड़नी पड़ी थी परीक्षा

HighLights

  1. अभी 12वीं कक्षा में हैं नितांशी गोयल
  2. फिल्म देखने के बाद टीचर ने की तारीफ
  3. फिल्म में निभाया था फूल कुमारी का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लापता लेडीज की पूरी कास्ट और क्रू के लिए जश्न का समय है। उनकी फिल्म को आधिकारिक तौर पर ऑस्कर 2025 के लिए चुना गया है। निर्माताओं से लेकर कलाकारों और अन्य सदस्यों हर कोई इस खबर से बहुत खुश है। सभी को उम्मीद है कि फिल्म सफल होगी। फिलहाल हम और आप तो अभी ऑस्कर मिलने का इंतजार ही कर सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस नितांशी गोयल को अपनी पढ़ाई दांव पर लगानी पड़ी थी?

नितांशी को छोड़नी पड़ी थी परीक्षा

आज आपको इस फिल्म से जुड़ा ये किस्सा सुनाएंगे। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव ने दीपक, नितांशी गोयल ने फूल और प्रतिभा रांटा ने जया का किरदार निभाया है। नितांशी को फिल्म के प्रमोशन के लिए 11वीं की परीक्षा छोड़नी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: Laapataa Ladies की 'फूल' Nitanshi Goel इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट एक्ट्रेस बनने के लिए नॉमिनेटेड

दरअसल हुआ यूं था कि जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो नितांशी 9वीं क्लास में थीं। इसके बाद प्री और पोस्ट प्रोडक्शन का काम खत्म होकर जब फिल्म के प्रमोशन की बारी आई, तब तक नितांशी 11वीं कक्षा में पहुंच चुकी थीं और परीक्षा होनी थी।

टीचर ने की काम की तारीफ

रणवीर अलाहबादिया को दिए इंटरव्यू में नितांशी ने बताया था कि वो 11वीं की परीक्षा नहीं दे पाई थीं क्योंकि वह फिल्म के प्रमोशन में बिजी थीं। एक्ट्रेस ने कहा, मैंने बाद में परीक्षा दी थी। एग्जाम के दौरान एक टीचर मेरे पास आईं और कहा, आपने बहुत अच्छा काम किया है। नितांशी उस समय अपने स्कूल में फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती थीं। उनके जानने वाले लोगों को बस इतना पता था कि वो एक फिल्म कर रही हैं। फिल्म रिलीज के बाद उनके दोस्तों और टीचर्स को उन पर बहुत गर्व हुआ।

इन फिल्मों में भी आ चुकी हैं नजर

नितांशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र में की थी। उन्होंने नागार्जुन: एक योद्धा, कर्मफल दाता शनि, इश्कबाज, डायन, पेशवा बाजीराव और कई अन्य टीवी शो में काम किया। टीवी शो के अलावा नितांशी एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, इंदु सरकार, हुरदंग, और लापता लेडीज जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Laapataa Ladies में ये किरदार निभाना चाहते थे आमिर खान, ऑडिशन के बाद Kiran Rao ने कर दिया था रिजेक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।