Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Laapataa Ladies की फूल निभाना चाहती हैं करीना कपूर का ये किरदार, Bebo को बताया फेवरेट एक्ट्रेस

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 04:09 PM (IST)

    लापता लेडीज (Lapaataa Ladies) की नितांशी गोयल ने 16 साल की उम्र में जो मुकाम हासिल किया है उसकी कोई तुलना नहीं है। इस फिल्म में उनके किरदार फूल को दर् ...और पढ़ें

    Nitanshi Goel want a crossover bwtween phool and Jasmin Kohli from crew
    Nitanshi Goel want a crossover bwtween phool and Jasmin Kohli from crew

    HighLights

    1. किरण राव ने 13 साल बाद की वापसी
    2. करीना कपूर की फैन हैं नितांशी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लापता लेडीज (Lapaataa Ladies) के स्टार्स इन दिनों फिल्म की सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं। फिल्म के साथ- साथ लोग इसकी कास्ट पर भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई फूल कुमारी और जया के बारे में जानना चाहता है। हाल में एक फिल्म में जया के किरदार में नजर आई एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये फिल्म अब उनके लिए एक इमोशन बन चुकी है। फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद इसे फैंस का और भी ज्यादा प्यार मिला।

    वहीं प्लेटफॉर्म खुद भी इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम ने अपनी स्टोरीज में दीपक (स्पर्श श्रीवास्तव) और जया (प्रतिभा रांटा) के साथ 'आस्क मी समथिंग' सेशन रखा था। अब नेटफ्लिक्स ने यही सेशन फूल कुमारी बनी नितांशी गोयल के साथ रखा है। इस दौरान नितांशी फैंस के सवालों का जवाब देती नजर आईं।

    करीना कपूर की फैन हैं नितांशी

    आपको बता दें कि फिल्म में सीधी-साधी, भोली-भाली दिखने वाली फूल असल जिंदगी में बेबो की बहुत बड़ी फैन हैं। एक फैन ने नितांशी से पूछा कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है?,इसके जवाब में नितांशी ने कहा कि करीना कपूर उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं और वो चाहती हैं कि क्रू से जैसमिन (फिल्म में करीना का किरदार) का करेक्टर और लापता लेडीज से फूल कुमारी (नितांशी गोयल का किरदार) के करेक्टर का क्रासओवर हो।

    नितांशी ने बताया कि करीना ने फिल्म की तारीफ करते हुए स्टोरी भी लगाई थी। उन्होंने कहा कि उसे देखकर उन्हें ऐसा लगा कि ओएमजी! ये कैसे हो रहा है?

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ही नहीं, 'लापता लेडीज' की 'फूल' भी पहुंची थी Met Gala 2024, कारपेट से वायरल हुआ एक्ट्रेस का देसी लुक!

    किरण राव ने की वापसी

    बता दें कि क्रू और लापता लेडीज इस समय नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में बनी हुई हैं। क्रू में करीना कपूर के अलावा तब्बू और कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आए थे। लापता लेडीज को आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया है। एक निर्देशक के तौर पर किरण ने 13 साल बाद इंडस्ट्री में वापसी की। इससे पहले उन्होंने साल 2011 में धोबी घाट डायरेक्ट की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: नोएडा की Nitanshi Goel को कैसे मिली आमिर खान की Laapataa Ladies, 16 साल की उम्र में कई हीरोइंस को देती हैं मात