Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sajni Song Out: वैलेंटाइन डे से पहले रिलीज हुआ 'लापता लेडीज' का दूसरा गाना 'सजनी', इस सिंगर ने दी गाने को आवाज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 04:04 PM (GMT+05:30)

    Laapataa Ladies song Sajni OUT किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी अगले महीने मार्च में रिलीज ...और पढ़ें

    'लापता लेडीज' का दूसरा गाना सजनी जारी (Photo Credit: Instagram)
    'लापता लेडीज' का दूसरा गाना सजनी जारी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Laapataa Ladies song Sajni Out: किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' काफी सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस के बीच भी इस मूवी को लेकर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए इसका दूसरा गाना सजनी जारी कर दिया है।

    वैलेंटाइन से पहले रोमांटिक सॉन्ग हुआ रिलीज

    वैलेंटाइन डे से पहले आज 12 फरवरी को 'लापता लेडीज' का दूसरा गाना 'सजनी' रिलीज कर दिया गया है। यह गाने में फिल्म के रोमांटिक पहलू की झलक देखने को मिलती है। 'लापता लेडीज' के इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं, राम संपत ने इसे कंपोज्ड किया है और दिव्यनिधि शर्मा ने गाने के बोल लिखे हैं।

    यह भी पढ़ें: Doubtwa Song Out: लापता लेडीज का पहला गाना 'डाउटवा' हुआ रिलीज, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

    'सजनी' गाना अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि यह एक मेलोडी सॉन्ग है। इसके गाने के शब्दों के साथ, यह गाना 'प्यार' की मीनिंग को बहुत ही अच्छे तरीके से बयां करते हुए नजर आता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by T-Series (@tseries.official)

    पहले रिलीज हो चुका है डाउटवा गाना

    ‘लापता लेडीज’ कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। सजनी सॉन्ग से पहले इसका गाना डाउटवा रिलीज हो चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं, फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया था, जिसमें देखने को मिला कि कैसे दो महिलाओं की शादी के बाद ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है।

    कब रिलीज होने वाली है फिल्म

    'लापता लेडीज' आमिर खान के प्रोडक्शन और किंडलिंग प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इस फिल्म की कहानी बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। 'लापता लेडीज' 1 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस अब इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Laapataa Ladies Trailer: बीवी की अदला-बदली की रोचक कहानी 'लापता लेडीज', रिलीज हुआ Kiran Rao की मूवी का ट्रेलर