Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Laapataa Ladies Teaser Out: आमिर खान की 'लापता लेडीज' का टीजर रिलीज, खोई दुल्हनों को ढूंढ़ते दिखे रवि किशन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 06:45 PM (IST)

    Laapataa Ladies Teaser Out लंबे समय के बाद आमिर खान और किरण राव एक बार फिर से एक फिल्म में साथ काम करते दिख रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म ...और पढ़ें

    Laapataa Ladies Teaser Out (Photo Credit: Instagram)
    Laapataa Ladies Teaser Out (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 'लापता लेडीज' का टीजर हुआ जारी
    2. किरण राव के निर्देशन में बनी है फिल्म
    3. लोगों को पसंद आया टीजर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Laapataa Ladies Teaser Out: अभिनेता आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने साल 2011 में फिल्म 'धोबी घाट' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में आमिर ने भी निर्माता के रुप में काम किया था। किरण अब, लगभग 10 साल से ज्यादा समय के बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

    हाल ही में, किरण के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लापता लेडीज' का टीजर जारी किया गया है। इस फिल्म में आमिर फिर से निर्माता की तरह काम कर रहे हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि फिल्म कब रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक को मिला Aamir Khan का साथ

    क्या दिखाया गया फिल्म के टीजर में

    किरण राव और आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' का टीजर आज यानी 8 सितंबर को उनके सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में जो दो नई दुल्हनों की कहानी देखने को मिलती है, जो ट्रेन यात्रा के दौरान खो जाती हैं। इसके बाद उनके पति पुलिस स्टेशन में जाकर उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाते हैं।

    पुलिस वाले बने एक्टर रवि किशन जब उनसे उनकी पत्नी की फोटो मांगते हैं, तो वो उन्हें शादी वाली फोटो देते हैं। जिसे देख एक्टर चौंक जाते हैं, क्योंकि उसमें लड़की घूंघट में होती है और उसका चेहरा दिखाई नहीं देता। अब देखना ये होगा कि दुल्हन मिलती है या नहीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

    कब रिलीज होगी फिल्म

    फिल्म 'लापता लेडीज' में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस ने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तारीख पता चली है, उनका पता भी जल्दी ही लग जाएगा। लापता लेडीज 5 जनवरी 2024 से आपकी नजदीकी सिनेमाघरों में।

    लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

    जैसे ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अच्छा लग रहा है, हम जरुर देखेंगे'। एक अन्य ने लिखा, 'आमिर खान प्रोडक्शन की इस फिल्म का इंतजार है। मतलब यह बढ़िया कंटेंट की गारंटी'। तीसरे ने लिखा, 'यह काफी मजेदार है'।

    यह भी पढ़ें: Aamir Khan ने कपिल शर्मा संग अपने शो में न बुलाने पर जताई नाराजगी, बोले- मुझे कभी नहीं बुलाया