Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lagaan की 'एलिजाबेथ रसेल' 22 साल बाद लौटी भारत वापस, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 04:19 PM (GMT+05:30)

    Lagaan Rachel Shelley Elizabeth Russell कोहरा का निर्देशन रणदीप झा ने किया है। यह 15 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस वेब सीरीज में लगान फिल्म मे ...और पढ़ें

    Lagaan Rachel Shelley Elizabeth Russell, Lagaan film news
    Lagaan Rachel Shelley Elizabeth Russell, Lagaan film news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lagaan Rachel Shelley Elizabeth Russell: लगान फिल्म में नजर आई 'एलिजाबेथ रसेल' ने किसानों का कर्जा माफ कराने के लिए लड़ रही है। अब 22 साल के बाद वह एक बार फिर किसी भारतीय प्रोडक्शन में काम करती नजर आएंगी। वह नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज कोहरा में अहम भूमिका निभा रही है। यह एक पंजाबी वेब सीरीज होगी। इसमें बरुन सोबती, वरुण बडोला, हरलीन सेठी के अलावा राचेल शेली की अहम भूमिका होगी। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित है।

    सुदीप शर्मा राचेल शैली को लेने के बारे में क्या कहा?

    कोहरा एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें एक एनआरआई की मौत हो जाती है। इसका निर्माण पाताल लोक का निर्माण करने वाले सुदीप शर्मा ने किया है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कास्ट पर बातचीत की है। इसमें उन्होंने टैलेंट और पंजाब के स्थानीय कलाकारों के अलावा राचेल शैली को भी कास्ट किया है। वह एक ब्रिटिश कलाकार हैं। उन्होंने लगान फिल्म में एलिजाबेथ रसेल की भूमिका निभाई थी। राचेल शैली को लेने के बारे में बताते हुए सुदीप शर्मा कहते हैं,

    "मैं एक प्रैक्टिकल आदमी हूं। मैं यूके के कलाकार की भूमिका के लिए यूके की एक्ट्रेस लेना चाहता था। मैं नहीं चाहता था कि भारत में रहने वाली कोई अंग्रेज इस भूमिका को निभाएं।"

    कोहरा की शूटिंग कब की जा रही थी?

    सुदीप शर्मा ने इस बात की भी जानकारी दी कि कोहरा की शूटिंग कोरोना की तीसरी लहर के बीच की जा रही थी। इसके चलते वे एक ऐसा कलाकार लेना चाहते थे जो कि भारत की वस्तुस्थिति से परिचित हो और वह जानता हो कि भारत में शूटिंग कितनी व्यस्तता के बीच होती है। उन्होंने आगे कहा,

    "वेब सीरीज की शूटिंग करना बहुत कठिन काम है। सबसे पहली, लड़ाई तो बजट की होती है। इसमें फिल्मों जितना बजट नहीं होता। प्रोफेशनल व्हाइट कलाकारों को भारत में शूट करने पर कठिनाई होती है। उनको लेने का एक प्रमुख कारण उनकी फिल्म लगान भी है। उनको पता था कि भारत में फिल्में कैसे शूट होती है। इसके अलावा, वह एक बहुत अच्छी अभिनेत्री है। मैंने उनका बहुत काम देखा है। मैं उनके काम की भी प्रशंसा करता हूं।"

    खबरें और भी