Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lakme Fashion Week 2023: सान्या मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा ने रैंप पर बिखेरा जलवा, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 04:56 PM (IST)

    Lakme Fashion Week 2023 लैक्मे फैशन वीक 2023 में कई कलाकारों ने रैंप वॉक किया है। इसमें सान्या मल्होत्रा सोनाक्षी सिन्हा शिल्पा शेट्टी और अंशुला कपूर ...और पढ़ें

    Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक की शुरुआत हो गई है।
    Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक की शुरुआत हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक में सान्या मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शेट्टी ने रैंप वॉक किया है। तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सान्या मल्होत्रा में जहां ऑरेंज कलर की थाई हाई स्लिट वन पीस ड्रेस पहन रखी है। वहीं, उनके बाल खुले हुए हैं और वह रैंप पर डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं। वह काफी कॉन्फिडेंस से वॉक करती हुई नजर आ रही है।

    लैक्मे फैशन वीक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है

    लैक्मे फैशन वीक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'लैक्मे फैशन वीक पर सान्या मल्होत्रा ने वॉक किया है। वह शो स्टॉपर भी रही है। सान्या मल्होत्रा का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे साढ़े 4 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 18 कमेंट किए गए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

    शिल्पा शेट्टी ने भी लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया है

    इसके पहले शिल्पा शेट्टी ने भी लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया है। इसमें उन्हें ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहनकर वॉक करते हुए देखा जा सकता है। शिल्पा शेट्टी का भी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है।वीडियो शेयर करते हुए लैक्मे फैशन वीक में लिखा है, 'शिल्पा शेट्टी एक ब्रांड के लिए शो स्टॉपर रही है। शिल्पा शेट्टी की वीडियो पर फैंस सो हॉट, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे है। वहीं, एक ने लिखा है, 'उनका कॉन्फिडेंस काफी शानदार है।' वहीं, एक फैन ने लिखा है, 'गजब।'

    अर्जुन कपूर अपनी बहन का मनोबल बढ़ाते नजर आए

    View this post on Instagram

    A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

    इन दोनों के अलावा शो में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी भाग लिया। इस दौरान गैलरी में अर्जुन कपूर बैठे हुए थे। उन्होंने अपनी बहन का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सोनाक्षी सिन्हा ने स्टेज पर ठुमके भी लगाए

    अब से कुछ देर पहले सोनाक्षी सिन्हा ने भी लैक्मे फैशन वीक में वॉक किया है। वह जिम्मी-जिम्मी गाने पर वॉक करती हुई नजर आई। उन्होंने स्टेज पर ठुमके भी लगाए।

    खबरें और भी