Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड की वो फिल्म जो बिना रिलीज हुए ही बनी ब्लॉकबस्टर, 'आशिकी' से पहले रही सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 04:56 PM (IST)

    टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार गानों पर अपनी पकड़ के लिए जाने जाते थे। सुनकर ही वो समझ जाते थे कि कौन- सा गाना कितना पॉपुलर होगा। यही कारण है कि म्यूजि ...और पढ़ें

    फिल्म जो बिना रिलीज हुए ही बनी ब्लॉकबस्टर, (X Image)
    फिल्म जो बिना रिलीज हुए ही बनी ब्लॉकबस्टर, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1990 में आई फिल्म आशिकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म को हिट बनाने के पीछे हाथ इसके गाने हैं। किसी भी फिल्म को चलने के लिए कहानी सबसे जरूरी कड़ी हुई है, लेकिन आशिकी को हिट इसके गानों ने बनाया दिया। हालांकि, इससे पहले एक और फिल्म आई थी, जो सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट बनी थी, लेकिन आशिकी की चमक के आगे धुंधली पड़ गई।

    आशिकी की रिलीज से दो साल पहले यानी 1988 में फिल्म आई थी लाल दुपट्टा मलमल का। इस मूवी में लीड रोल निभाया था एक्टर साहिल चड्ढा और एक्ट्रेस वेवर्ली ने।

    यह भी पढ़ें- सुष्मिता सेन के आगे आखिर क्यों तब्बू को 'मैं हू ना' में दिया गया एक सेकंड से भी कम का रोल, क्या थी मजबूरी ?

    बिना रिलीज बनी ब्लॉकबस्टर

    आशिकी की तरह लाल दुपट्टा मलमल का को भी टी-सीरीज के गुलशन कुमार ने बनाया था। इस फिल्म में भी उन्होंने गानों के साथ खेलकर, फिल्म को हिट बना दिया। हालांकि, यहां एक और दिलचस्प बात ये है कि लाल दुपट्टा मलमल का बिना रिलीज के ही ब्लॉकबस्टर बन गई थी।

    जब फिल्म ने मचाया तहलका

    लाल दुपट्टा मलमल का की घोषणा के बाद एक- एक कर इस फिल्म के गाने रिलीज कर दिए गए। फिल्म का म्यूजिक वीडियो जैसे ही बाहर आया इसने तहलका मचा दिया। कैसेट्स इतनी तेजी से बिके कि लाल दुपट्टा मलमल का का क्रेज देखने लायक था। बढ़ती मांग के कारण मेकर्स को फिल्म भी रिलीज करना पड़ी। लाल दुपट्टा मलमल का थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म वीडियो कैसेट्स के साथ रिलीज की गई और इसने एक बार फिर हुड़दंग कर दिया।

    यह भी पढ़ें- साउथ के इस डायरेक्टर ने खेला ऐसा दांव, थरथराया बॉक्स ऑफिस, एक कहानी के साथ बनाई तीन फिल्में, सारी ब्लॉकबस्टर

    सीक्वल करनी पड़ी रिलीज

    लाल दुपट्टा मलमल का एक बड़ी म्यूजिक हिट साबित हुई। फिल्म को इतना प्यार मिला कि उसी साल इसका सीक्वल फिर लहराया लाल दुपट्टा मलमल का भी रिलीज कर दिया गया। पहली फिल्म में लीड एक्टर्स साहिल चड्ढा और वेवर्ली प्यार के लिए अपनी जान दे देते हैं। वहीं, फिर लहराया लाल दुपट्टा मलमल का में दोनों का पुनर्जन्म कराया गया। सीक्वल में साहिल चड्ढा और वेवर्ली एक बार रोमांस करते दिखें।  

    खबरें और भी