यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lal Salaam Teaser: दिवाली पर रजनीकांत का बडा धमाका, 'लाल सलाम' में कैमियो से ला दिया तूफान, यहां देखें टीजर
इस साल रजनीकांत ने फिल्म जेलर से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया। आज भी उनकी फिल्में देखने का क्रेज फैंस में बना रहता है। 2023 की इस ब्लॉकबस्टर मूवी के बाद ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lal Salaam Teaser: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर उनके फैंस में एक अलग लेवल का क्रेज बना रहता है। उम्र के इस पड़ाव में भी वह एक्शन सीन इतने पावरफुल तरीके से करते हैं कि उनके आगे नई जनरेशन के कलाकार भी मात खा जाएं। ऐसा ही कुछ वह फिल्म 'लाल सलाम' में भी करते दिखाई देंगे। यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका टीजर दिवाली के दिन रिलीज कर दिया गया है।
रिलीज हुआ 'लाल सलाम' का टीजर
एक्शन से भरपूर 'लाल सलाम' फिल्म को रजीनकांत की बेटी ऐश्वर्या ने डायरेक्ट किया है। टीजर की शुरुआत होती है क्रिकेट मैच से, जहां कमेंटेटर अनाउंस करता है कि यह सिर्फ एक खेल नहीं, युद्ध है। रजीनकांत, मोइदीन भाई के रोल में हैं। टीजर में दिखाया गया है कि वह कार से ग्रैंड एंट्री करते हैं और गुंडों से लड़ते हैं। वह कहते हैं, ''आपने खेल के साथ धर्म मिला दिया है। आपने लोगों के दिमाग में जहर भर दिया है।''
Wishing you a Happy Deepavali 🪔 Proudly presenting the power packed intense TEASER of #LalSalaam 🫡 to double your celebrations 💥
In Cinemas 📽️ PONGAL 2024 Worldwide ☀️🌾 Releasing in Tamil, Telugu, Hindi, Malayalam & Kannada!@rajinikanth… pic.twitter.com/lC9oQkzgUF
— Lyca Productions (@LycaProductions) November 12, 2023
'लाल सलाम' दो दोस्तों की कहानी है, जो कभी एक साथ क्रिकेट खेला करते थे। लेकिन एक दिन अचानक उनके बीच धर्म की दीवार आ गई। वो अलग हो जाते हैं। धर्म की इस लड़ाई को सुलझाने 'मोइदीन भाई' यानी कि रजनीकांत आते हैं। उनकी अपीयरेंस ने फैंस का फिल्म देखने का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। एक्टर के कैमियो ने सोशल मीडिया के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है। फैंस को उनकी धांसू एंट्री काफी पसंद आई।
फैंस बोले- खड़े हो गए रोंगटे
रजनीकांत की एंट्री ने फिल्म का समां बांध दिया है। टीजर पर एक यूजर ने कमेंट किया कि ये फिल्म थलाइवा के कैमियो की वजह से बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी। वहीं, एक ने लिखा, 'रजनीकांत का कैमियो देख रोंगटे खड़े हो गए।'
खबरें और भी

कब रिलीज हो रही फिल्म?
फिल्म पोंगल 2024 पर रिलीज हो रही है। यह पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली मूवी है, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 33 साल बाद मचेगा धमाल, 'थलाइवा 170' में दिखेगा अमिताभ बच्चन-रजनीकांत का जलवा, सोशल मीडिया पर छायी ये फोटो