Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Roy Kapur: जल्द दूल्हा बनेंगे आदित्य रॉय कपूर? वरुण धवन की मां ढूंढ रही हैं एक्टर के लिए लड़की

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 10:43 AM (IST)

    Aditya Roy Kapur Video आदित्य रॉय कपूर के लिए वरुण धवन की मां लाली धवन लड़की ढूंढ रही हैं। इसका खुलासा वायरल हो रही है एक वीडियो में हुआ है। आदित्य का ...और पढ़ें

    Aditya Roy Kapur, Varun Dhawan, Lali dhawan
    Aditya Roy Kapur, Varun Dhawan, Lali dhawan

     नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Roy Kapur Video: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए रहते हैं। बीते दिनों खबरे सामने आई थी कि आदित्य एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) को डेट कर रहे हैं। इसका खुलासा करण जौहर ने अपने शो में किया था। शो में एक्ट्रेस ने शो में कहा था कि "मुझे आदित्य रॉय कपूर हॉट लगते हैं। हालांकि करण ने इशारों ही इशारों में आदित्य और अनन्या को लेकर हिंट दे दिया था, लेकिन जब उनसे लेटेस्ट लव इंटरेस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी नहीं दी। वहीं अब आदित्य रॉय के लिए वरुण धवन (Varun Dhawan) की मां लड़की ढूंढ रही है।

    लाली धवन ढूंढ रही हैं आदित्य रॉय कपूर के लिए लड़की

    देर रात आदित्य रॉय कपूर की मुलाकात डायरेक्टर डेविड धवन और उनकी पत्नी लाली धवन से रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आदित्य अभी बैचलर लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान लाली कहती हैं- “मैं तुम्हारे लिए एक लड़की तलाश करने जा रही हूं। मैं यहीं कहती रहती हूं। बता दें आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन काफी अच्छे दोस्त है। आदित्य का धवन फैमिली से काफी अच्छा बॉन्ड है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    आदित्य रॉय की आने वाली फिल्म

    आदित्य रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्म 'ओम: द बैटल विदइन' में नजर आए थे। वहीं अब जल्द मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म 'गुमराह' में दिखाई देंगे, जो 2018 की तमिल फिल्म थडम की हिंदी रीमेक है। यह पहली फिल्म है, जिसमें मृणाल और आदित्य एक साथ नजर आएंगे। 'गुमराह' क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मृणाल एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं, आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में होंगे। इससे पहले दीवानी (2013), मलंग (2020), और लूडो (2020) में नजर आ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2022: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे विक्की-कटरीना समेत कई सितारे, देखिए तस्वीरें

    खबरें और भी