यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pamela Chopra ने गाया था DDLJ का 'घर आजा परदेसी', ललित पंडित ने बताया- एल्बम का सबसे अच्छा गाना
Lalit Pandit On Pamela Chopra Ghar Aaja Pardesi ललित पंडित संगीतकार है। उन्होंने पामेला चोपड़ा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने पामेला चोपड़ा के साथ फि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Lalit Pandit On Pamela Chopra Ghar Aaja Pardesi: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। पामेला चोपड़ा अच्छी महिला थी और वह अपनी आव-भगत के लिए काफी लोकप्रिय थी। अब संगीतकार ललित पंडित ने उनके निधन पर दुख जताया है।
ललित पंडित ने दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का म्यूजिक दिया है
ललित पंडित ने आदित्य चोपड़ा की डेब्यू फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का म्यूजिक भी दिया था। पामेला चोपड़ा को यादकर ललित पंडित ने भावुक होते हुए कहा, 'मैंने उनके साथ बहुत काम किया है। मुझे पामेला जी के स्वास्थ्य के बारे में पता नहीं था। जब मेरी पिछली बार आदित्य चोपड़ा से मुलाकात हुई थी। तब उन्होंने कहा था- मां की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि रानी मां का ध्यान रख रही है और वह कहीं आ जा नहीं रही है।'
ललित पंडित ने पामेला चोपड़ा के साथ डीडीएलजे के संगीत पर काम किया था
इस अवसर पर ललित पंडित ने पामेला चोपड़ा के साथ डीडीएलजे के संगीत पर काम करने पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के समय हमारा म्यूजिक सेशन उनके घर पर हुआ था। वह फिल्म बनाने के दौरान काफी इंवॉल्व हुई थी। इतना ही नहीं, वह बेटे के साथ फिल्म मेकिंग के समय भी काफी इंवॉल्व थी। उन्होंने संगीत पर बहुत ध्यान दिया था। उन्होंने फिल्म में गाना भी गाया। उन्होंने म्यूजिक में योगदान दिया था।'
डीडीएलजे के लिए पामेला चोपड़ा ने घर आजा परदेसी गाना गाया था
पामेला चोपड़ा के बारे में बताते हुए ललित पंडित आगे कहते है, 'डीडीएलजे के लिए उन्होंने घर आजा परदेसी गाना गाया था। उन्होंने बहुत अच्छे से इसे गाया था। उन्होंने इसके लिए अभ्यास भी किया था और रिकॉर्डिंग की समय भी वह तैयार होकर आई थी।'
खबरें और भी
पामेला चोपड़ा के निधन पर कई कलाकारों ने दुख प्रकट किया है
पामेला चोपड़ा के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने दुख प्रकट किया है। वहीं, कई कलाकारों ने आदित्य चोपड़ा के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी है। यश चोपड़ा का निधन 2012 में हो गया था।