'ऊपर लड़ाकू विमान और नीचे हम...' Lara Dutta ने युद्ध के बीच रोते हुए बयां किया हाल, दुबई में फंसी हैं एक्ट्रेस
US-Israel-Iran War: खाड़ी देशों में हालत गंभीर बने हुए हैं। युद्ध जैसी स्थित के बीच कई सितारे इस वक्त दुबई में फंसे हैं। हाल ही में लारा दत्ता ने रोते ...और पढ़ें

युद्ध के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता ने बयां किया दर्द
HighLights
लारा दत्ता मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसीं
इमोशनल वीडियो लारा ने किया शेयर
देश वापस लौटना चाहती हैं लारा दत्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में इस वक्त हालात तनावपूर्ण हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान (America Iran War) के बीच स्थित गंभीर बनी हुई है। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो चुकी है।
ऐसे में खाड़ी देशों में स्थित गंभीर बनी हुई है और हालात युद्ध के हैं। वहीं कई बॉलीवुड के सितारे हैं, जो दुबई में फंसे हुए हैं और हाल ही में एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) ने भी एक वीडियो बनाया है और कहा है कि कैसे वो इस वक्त दुबई में डर के साए में जी रही हैं।
दुबई में फंसीं लारा दत्ता
दरअसल दुबई में कई स्टार्स हैं जो युद्ध (US Israel Iran Conflict) की स्थित के बीच फंसे हुए हैं। जंग के बीच हर किसी को बस घर वापसी का इंतजार है और उम्मीद है कि कैसे भी करके वो भारत वापस लौट आएं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी बताया है कि कैसे वो भी जंग के चलते दुबई (Dubai) में फंसी हैं। बड़ी बात ये है कि लारा के साथ उनकी बेटी भी है। लारा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल होकर वीडियो पोस्ट किया है, जो लारा के दर्द को बयां कर रहा है।
View this post on Instagram
लारा ने भावुक होकर बनाया वीडियो
लारा ने युद्ध की भयावह स्थितियों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में लारा की आंखों से आंसू तक निकले हैं। लारा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि,
हम इस युद्ध की शुरुआत से ही दुबई में हैं, जिसे अब इज़राइल-ईरान युद्ध कहा जा रहा है। पिछले तीन सालों से यूएई (UAE) और दुबई ही मेरा घर रहा है। मैंने यहां काफी समय बिताया है। मैं 28 तारीख को दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी। हमें ऊपर आसमान में धमाकों की आवाज़ें सुनाई देने लगीं, हम स्टूडियो से बाहर भागे और देखा कि मिसाइलों को बीच में ही रोका (इंटरसेप्ट) जा रहा था। सच कहूं तो, पिछले कुछ दिन काफी तनावपूर्ण रहे हैं। मेरी बेटी यहां मेरे साथ है, महेश काम के सिलसिले में बाहर थे, शुक्र है कि वो उस वक्त दुबई में नहीं थे। हमारे ऊपर से बहुत सारे लड़ाकू विमान उड़ रहे हैं, बहुत सारे तेज़ धमाकों की आवाज़ें आ रही हैं। हालांकि हम एक बहुत ही सुरक्षित इलाके के विला में रहते हैं, फिर भी खिड़कियां हिल जाती हैं, घर और दरवाज़े खड़खड़ाते हैं, और सच में ये देख हम घबरा जाते हैं। लेकिन मैंने एक बार भी असुरक्षित महसूस नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- 'भारत ने मुझे धोखा दिया', ईरान से आईं Mandana Karimi छोड़ रही हैं देश, बोलीं- सुरक्षित नहीं
खबरें और भी
लारा ने की यूएई सरकार की तारीफ
इसके बाद लारा ने बताया कि कैसे वो युद्ध की स्थिति के बीच सुरक्षित हैं और यूएई सरकार की लारा ने तारीफ भी। लारा ने कहा कि, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि यूएई (UAE) सरकार ने अद्भुत काम किया है। हमें लगा कि हमारा वास्तव में ख्याल रखा गया है। हमें महसूस हुआ कि हमारी परवाह की गई, हमें सुरक्षित महसूस कराया गया, चाहे हमारी राष्ट्रीयता कुछ भी हो या हम कहीं से भी आए हों। हम उनके लिए मायने रखते हैं। यूएई सरकार, एक रेजिडेंट (निवासी) के तौर पर, इस शहर में रहने वाले किसी व्यक्ति के तौर पर, यह सुनिश्चित कर रही है कि वो हमें बचाने और सुरक्षित रखने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दें। मैं हैरान हूं कि मेरा माली हर दिन आ रहा है, घास काट रहा है और पौधों को पानी दे रहा है।
इसके साथ ही लारा ने ये भी कहा कि, वो मुंबई वापस जाने की कोशिश कर रही हैं और वहां से निकलने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि उन्हें अपनी बच्ची की फिक्र ज्यादा है। आगे लारा ने भारत-पाकिस्तान के बीच साल 2025 में टकराव को लेकर भी उन्होंने कहा कि, जब भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण स्थित बनी तो कैसे भारत सरकार ने अपने लोगों का ध्यान रखा।
वहीं यहां भी है कि कैसे यूएई सरकार भी लोगों की सुरक्षा कर रही है। आपको बता दें कि अपने इस वीडियो में बात करते हुए लारा दत्ता के आंसू भी निकल आए। फिलहाल लारा दुबई में ही हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही भारत वापस आ जाएंगी।