यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lara Dutta की रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर हुआ रिलीज
Ranneeti Balakot Beyond Teaser लारा दत्ता (Lara Dutta) की वेब सीरीज रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड ( Ranneeti Balakot Beyond ) का शानदार टीजर (Teaser) आ ...और पढ़ें

HighLights
- रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड का टीजर रिलीज
- लारा दत्ता के फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड है
नई दिल्ली, जेएनएन। Ranneeti: Balakot & Beyond Teaser: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता ने पर्दे पर भले ही कम फिल्मों में काम किया हो, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बखूबी से बिखेरा है। अपने अभिनय से लारा फैंस को दीवाना बना देती थीं।
अब एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए आ रही है। एक्ट्रेस की वेब सीरीज रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड (Ranneeti: Balakot & Beyond) का शानदार टीजर (Teaser) आज यानी रविवार को रिलीज हो गया है।
रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड में लारा दत्ता
साल 2019 में हुई बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक तो हर किसी को याद होगी ही। अब इसे फिल्मी पर्दे पर भी देखा जा सकता है। इस सीरीज में लारा दत्ता नजर आने वाली है। एक्ट्रेस ने वेब सीरीज का टीजर शेयर करते हुए लिखा- रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड. रियल इंसिडेंट्स से इंस्पायर्ड एक नई सीरीज जल्द आ रही है।
इस टीजर में देख सकते हैं कुछ बर्फीली जगहों पर एक के बाद एक कई लड़ाकू विमान आसमान पर नजर आ रहे हैं। इसी के साथ वीडियो के बैकग्राउंड में एक शख्स की आवाज है जो कह रहा है कि- ‘ये एक नया रण है और इसे जीतने के लिए एक नई रणनीति की जरूरत है.’।
View this post on Instagram
टीजर देख फैंस हुए एक्साइटेड
इस सीरीज पर अब दर्शक अपना रिएक्शन्स भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, इस सीरीज के लिए आपको ढेर सारी बधाई मैम। दूसरे फैन ने लिखा, कब आएगी, मैं तो बहुत एक्साइटेड हूं इसे देखने के लिए। तीसरे फैन ने लिखा, इस टीजर को देख कहीं-कहीं तो रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
लारा दत्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में इंदिरा गांधी के रोल में नजर आई थीं। उनके रोल की हर तरफ खूब प्रशंसा की गई थी। इसके अलावा वे वेब सीरीज कौन बनेगा शिखरवति में भी नजर आई थीं। लारा ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में कीं है, जिसने उनके करियर में चार चांद लगाए।