लता मंगेशकर की 97वीं जयंती पर PM Modi का नमन, संगीत की दुनिया में 'स्वर कोकिला' के योगदान को किया याद
महान गायिका लता मंगेशकर की आज 97वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया है।

लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
लता मंगेशकर की 97वीं बर्थ एनिवर्सरी
पीएम मोदी ने स्वर कोकिला को किया याद
संगीत के क्षेत्र में लता दीदी का अहम योगदान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत की लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आज 97वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मा हस्तियां और अन्य लोग लता दीदी की याद कर रहे हैं। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वर कोकिला को याद किया है।
पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने लता मंगेशकर के जयंती के अवसर पर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है कि और गायिका को नमन किया है। आइए एक नजर उनके इस लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं-
लता मंगेशकर को पीएम मोदी का नमन
28 सितंबर 1929 को लता मंगेशकर का जन्म हुआ था, इस आधार पर उनकी 97वीं जयंती मनाई रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लता दीदी को यादकर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है, जिसमें स्वर कोकिला के संगीत की दुनिया में दिए गए अहम योगदान को याद किया गया है और लिखा है-
यह भी पढ़ें- रेडियो पर फरमाइश में सुना जाता था Meena Kumari का गाना, 66 साल पहले लता दीदी ने छेड़े थे सुर

अपनी दिव्य गायिकी की प्रतिभा से दुनियाभर में भारत देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने समूचे भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक याद किया जाएगा।
अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2026
इस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें याद किया गया है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और तमाम फैंस लता दीदी को बर्थ एनिवर्सरी पर मिस कर रहे हैं।
लता मंगेशकर का सुनहरा करियर
बतौर गायक लता मंगेशकर ने करीब 6 दशक तक सिनेमा जगत में अपना दबदबा कायम रखा था। बताया जाता है कि उन्होंने अपने सिंगिंग करियर के दौरान हिंदी सहित अन्य कई भाषाओं को मिलाकर 30 हजार से अधिक गीतों को अपनी मधुर आवाज दी थी। उनके द्वारा गाए गए यादगार गीतों को आज भी खूब सुना जाता है। इसी वजह से वह महान गायिका मानी जाती थीं।
