Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में मोहब्बत के साथ गाया जाता था 65 साल पहले बना Lata Mangeshkar का ये गाना, आज भी सुनकर रो पड़ेगा दिल

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 09:37 PM (IST)

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी को निधन हो गया था। उन्होंने अपने 7 दशक के करियर में 30,000 से अधिक गाने गाए, जिसमें 13 साल की उम् ...और पढ़ें

    लता मंगेशकर का गाना बहुत हुआ था पॉपुलर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    लता मंगेशकर का गाना बहुत हुआ था पॉपुलर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंटडेस्क, नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी को निधन हो गया था। सिंगर एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। उनके पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई थी। यूं तो लता जी ने बहुत सारे गाने गाए हैं और इनमें से कई सारे ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं लेकिन उनके एक गाने के बारे में ऐसी कहानी है जिसके बारे में यकीन करना मुश्किल है। ये अपने आप में एक उपलब्धि है।

     13 साल की उम्र में रिकॉर्ड किया था पहला गाना

    लता मंगेशकर ने अपने 7 दशक के करियर में 30,000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में साल 1942 में कितीहसाल के लिए अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था।

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का ये गाना है हर मां का फेवरेट, 56 साल बाद भी दिल को छू जाते हैं इसके बोल

    Lata (1)

     दुनियाभर में पॉपुलर हैं लता के गाने

    बता दें कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में लता मंगेशकर के अनगिनत प्रशंसक हैं। भारत की प्रतिष्ठित गायिका होने के अलावा, उन्हें पाकिस्तान जैसे हमारे पड़ोसी देशों में भी इतना प्यार मिला कि उन्होंने उनके प्रसिद्ध गीत को अपनाने का फैसला किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि लता का गाना 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' एक पाकिस्तानी स्कूल में स्कूल एंथम के तौर पर बजाया गया था।

     लता मंगेशकर का गाना 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' फिल्म 'दो आंखें बारह हाथ' का था जोकि 1957 में रिलीज हुई थी। इसे मूल रूप से वसंत देसाई ने कंपोज किया था। इस गाने को एक पाकिस्तानी स्कूल ने अपने स्कूल एंथम के रूप में एडाप्ट किया था

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल पर सीधे चोट करता है Kishore Kumar का ये गाना, एक बार सुनने के बाद दिमाग में अटक जाएंगे लिरिक्स