माधुरी दीक्षित के लिए छिड़ा था सुरों का 'महासंग्राम', Alka Yagnik और लता मंगेशकर ने मिलकर गाया था कल्ट गाना
29 साल पहले लता मंगेशकर और अल्का याग्निक ने मिलकर माधुरी दीक्षित का एक कल्ट गाना गाया था। ...और पढ़ें
-1785815844856_m.webp)
माधुरी दीक्षित का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
माधुरी दीक्षित का कल्ट गाना
लता और अल्का ने दी थी आवाज
29 साल बाद भी अमर है ये गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को जाना जाता है। 90 के दशक में माधुरी ने कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा उनकी मूवीज के गानों को भी काफी सुना जाता था।
आज हम आपको माधुरी दीक्षित के एक ऐसे कल्ट गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए सुरों का महा संग्राम छिड़ा था। उनके इस सॉन्ग को महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी आवाज दी थीं। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है।
माधुरी दीक्षित का वो गाना
हिंदी सिनेमा के सबसे शानदार रोमांटिक सॉन्ग के बारे में जब भी जिक्र किया जाएगा तो उसमें माधुरी दीक्षित के कई गीत शामिल रहेंगे। उनमें से एक गाना साल 1997 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल से भी है, जिसके लिए लता मंगेशकर और अल्का याग्निक ने पहली बार एक साथ मिलकर सुर छेडे़ थे। उस गीत का नाम है- अरे रे अरे... (Are Re Are)।
यह भी पढ़ें- 59 साल पुराना Lata Mangeshkar का देसी गाना सावन को बनाता है सुहाना, मीना कुमारी पर फिल्माया गया गीत आज भी है सदाबहार

जी हां दिल पागल है फिल्म का ये गाना रिलीज के 29 साल बाद भी श्रोताओं का फेवरेट माना जाता है। शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए अरे रे अरे... गाने को अल्का और लता दी ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया है। ये निर्देशक यश चोपड़ा का ही कमाल था, जो पहली बार इन दो दिग्गज गायिकाओं को एक मंच पर लाने में सफल रहे।
खबरें और भी

गौर किया जाए अरे रे अरे... की मेकिंग की तरफ तो लता दी और अल्का की सिंगिंग के अलावा इस सॉन्ग को शानदार बनाने में संगीतकार उत्तम सिंह और गीतकार आनंद बक्शी का भी अहम योगदान रहा। इस तरह से माधुरी दीक्षित का ये गाना सबका पसंदीदा बन सका।
साथ में कभी नहीं गाया गाना
ये पहला और आखिरी मौका था जब लता मंगेशकर और अल्का याग्निक ने एक ही गाने को किसी फिल्म के लिए एक साथ गाया था। हालांकि, अल्का लता दी को एक तरह से अपने गुरू के तौर पर ही मानती थीं और उनके द्वारा गाए गए यादगार गीतों को अल्का ने कई रियलिटी शोज और कॉन्सर्ट में गाया है।