'कश्मीर की कली' बनकर झूमीं मंदाकिनी, Lata Mangeshkar ने दी आवाज; कल्ट गीत को सुन मान जाएगा आपका रूठा 'साहिबा'
41 साल पहले 'मंदाकिनी' पर फिल्माया गया गाना आज हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गीत बन चुका है। कल्ट गाने को अगर आप अपने 'साहिबा' को डेडीकेट कर दें तो नाराजगी तुरंत छूमंतर हो जाएगी।

41 सालों से बना हुआ है सबसे रोमांटिक गाना/ फोटो- Youtube
HighLights
41 साल बाद भी बॉलीवुड का है सबसे रोमांटिक गाना
कश्मीर की कली बनकर मंदाकिनी ने जीता था दिल
रूठे साहिबा को इस गाने से तुरंत मना सकते हैं आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड गानों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां पर लोगों को हर फ्लेवर का सॉन्ग मिलता है। अपनी दोस्ती को एक्सप्रेस करना हो, या एक तरफा प्यार के जज्बातों को व्यक्त करना। सैड सिचुएशन हो या फिर पार्टी का मूड, हिंदी सिनेमा में आपको अपनी परिस्थितियां बिना बोले समझाने के लिए कोई न कोई गाना मिल ही जाएगा।
आज हम आपको हिंदी सिनेमा के कल्ट गानों की लिस्ट में शुमार उस सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जो अगर आप अपने रूठे साहिबा को सुना देंगे, तो उनकी नाराजगी छूमंतर हो जाएगी। यह गाना एक्ट्रेस मंदाकिनी पर फिल्माया गया था।
लता मंगेशकर की आवाज में बना अमरगीत
जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह राज कपूर की सुपरहिट फिल्म में शामिल किया गया था और 'कश्मीर की कली' बनकर दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी उस पर झूमती नजर आई थीं। अब तक तो आप समझ गए होंगे कि रूठे साहिबा को किस गाने से मनाया जा सकता है, लेकिन अगर आपको हिंट नहीं मिली है, तो बता दें कि 41 साल पहले गाना आया था 'सुन साहिबा सुन, प्यार की धुन'।
यह हिंदी सिनेमा के कल्ट क्लासिक गानों में से एक है, जो मंदाकिनी और राजीव कपूर पर फिल्माया गया था। 'सुन साहिबा सुन' गाने को सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने गाया था और खूबसूरत लिरिक्स 'हसरत जयपुरी' ने लिखे थे। मंदाकिनी के इस कल्ट क्लासिक गाने का म्यूजिक रविन्द्र जैन ने बनाया था।

राज कपूर की मूवी में फिल्माया था गाना
लता मंगेशकर के सुरों से सजा 'सुन साहिबा' गाना राज कपूर की कल्ट क्लासिक फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में फिल्माया गया था, जो साल 1985 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी और इसके निर्देशन की कमान खुद राज कपूर ने संभाली थी। मूवी में राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर, मंदाकिनी, दिव्या राणा, सुष्मा सेठ, सईद जाफरी, रजा मुराद, ए.के. हंगल जैसे सितारों ने काम किया था।
Video Credit- Superhitgaane
आपको बता दें कि राम तेरी गंगा मैली साल 1985 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्म थी, जिसे बॉक्स ऑफिस की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म माना जाता है। हालांकि, मंदाकिनी के ब्रेस्ट फीडिंग और झरने के नीचे ट्रांसपेरेंट साड़ी की वजह से मूवी को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी।

