Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lata Mangeshkar Death Anniversary: इस वजह से लता मंगेशकर ने नहीं की शादी, ताउम्र रहीं अकेली

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 09:51 AM (IST)

    6 फरवरी साल 2022 को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का उनका निधन हो गया था। उनकी लता दीदी का जाना संगीत की दुनिया में एक बहुत बड़ी क्षति था। लता जी को ...और पढ़ें

    lata mangeshkar death anniversary, lata mangeshkar, Lata Mangeshkar Death
    lata mangeshkar death anniversary, lata mangeshkar, Lata Mangeshkar Death

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lata Mangeshkar Death Anniversary: स्वर कोकिला के नाम से पूरे देशभर में मशहूर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं है। 6 फरवरी साल 2022 को उनका निधन हो गया था। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर पूरा देश शोक में डूबा था। लता दीदी का जाना संगीत की दुनिया में एक बहुत बड़ी क्षति था।

    बता दें, लता मंगेशकर आठ जनवरी साल 2022 को कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी। इतना ही नहीं कोरोना के साथ उन्हें निमोनिया भी हुआ था, जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्होंने 6 फरवरी को इस दुनिया से अलविदा कह दिया। लता जी को गुजरे हुए भले ही एक साल हो गया, लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें भुला नहीं पाए। आज भी वह उन्हें बेहद याद करते हैं।

    पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी लता मंगेशकर

    लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थी। उन्हें संगीत और सुर का ज्ञान अपने पिता से विरासत में मिला था।

    कहते है कि पिता को देखकर ही लता दीदी ने संगीत से अपना नाता जोड़ा था, लेकिन महज 13 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता का खो दिया था, जिसके बाद उनपर सारे घर की जिम्मेदारी आ गई थी। लता मंगेशकर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। ऐसे में उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ा था और कमाने लगी थी।

    खबरें और भी

    इस वजह से लता मंगेशकर ने नहीं की शादी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र किया था कि उन्होंने घर की जिम्मेदारियों की वजह से कभी शादी नहीं की। आगे उन्होंने ये भी कहा था कि कई बार इस बारे में सोचा था, लेकिन कभी अमल नहीं कर पाई। परिवार काी जिम्मेदारियों को देखते-देखते ही वक्त चला गया और वे ताउम्र शादी नहीं कर पाईं।

    लता मंगेशकर ने 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए थे

    आपको जानकर हैरानी होगी की लता मंगेशकर ने 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। वह भारत के तीनों सर्वोच्च नागरिक सम्मान (भारत रत्न, पद्म भूषण और पद्म विभूषण) सहित तीन राष्ट्रीय और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी थी। हालांकि कहते है कि एक वक्त वो भी था, जब लोगों को उनकी आवाज पसंद नहीं आई थी। पतली आवाज की वजह से फिल्मों से बाहर किया गया था, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने देशभर में राज भी किया।

    यह भी पढ़ें- Grammy Award 2023: भारत के रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड, एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए मिला पुरस्कार

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Top 5 Contestants: घर में आए दर्शकों ने चुने टॉप 5 कंटेस्टेंट, तो इस सदस्य को निकाला शो से बाहर