यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुकेश की तीन पीढ़ी के साथ लता मंगेशकर ने किया था काम, सिंगर के पोते की फिल्म के लिए गाया था आखिरी बार गाना
Lata Mangeshkar Latest News हिंदी सिनेमा में लता मंगेशकर और मुकेश की जोड़ी संगीत प्रेमियों को काफी पसंद आई थी। इन दोनों दिग्गज सिंगर्स ने साथ में कई ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा और संगीत की ऐसी गायिका थीं जिनकी आवाज का हर कोई कायल था। उन्होंने करीब 6 दशक तक अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों को जीता था। उन्हें अपने लंबे करियर में न कवेल एक से बढ़कर एक गाने दिए, बल्कि कई बड़े संगीतकारों और अन्य गायकों के साथ काम किया था। उनमें से एक गायक मुकेश थे।
लता मंगेशकर ने गायक मुकेश की तीन पीढ़ी के साथ काम किया था। उन्होंने खुद मुकेश के साथ उनके बेटे नितिन मुकेश और फिर पोते नील नितिन मुकेश के साथ काम किया था। लता मंगेशकर और मुकेश की जोड़ी एक समय में न केवल फिल्म इंडस्ट्री की बल्कि संगीत को पसंद करने वाले हर दर्शक की पहली पसंद बन गई थी। लता मंगेशकर और मुकेश ने पहली बार साल 1948 में फिल्म अनोखा प्यार के लिए साथ काम किया था।
इन दोनों ने फिल्म के 'याद रखना चांद-तारों इस सुहानी रात को' गाने में अपनी आवाज दी। यह गाना दिलीप कुमार और नरगिस पर फिल्माया गया था। इस गाने के बाद लता मंगेशकर और मुकेश की जोड़ी ने फिल्म मजबूर, बरसात, शायर, श्री 420, कठपुलती, मधुमति, नजराना, प्रेम पत्र, संगम और मिलन सहित कई हिट फिल्मों के लिए गाने गाए थे। इन दोनों के गानों ने अपने समय काफी नाम कमाया था।
इसके बाद लता मंगेशकर ने मुकेश के बेटे नितिन मुकेश के साथ काम किया। लता मंगेशकर और नितिन मुकेश की आवाज में साल 1980 में आई फिल्म क्रांति की सुपरहिट गाने 'जिंदगी की न टूटे लड़ी को' आज भी भूला नहीं जा सकता है। लता मंगेशकर और नितिन मुकेश ने फिल्म क्रांति के अलावा त्रिशुल, क्लर्क, संतोष, किशन कन्हैया, आईना, किंग अंकल और मेघा के लिए साथ काम किया।
खबरें और भी
इन दोनों की जोड़ी ने भी दर्शकों को बीच काफी धमाल मचाया था। इसके बाद लता मंगेशकर ने मुकेश की तीसरी पीढ़ी यानी अभिनेता नील नितिन मुकेश के साथ काम किया। यूं तो नील नितिन मुकेश एक अपने पिता और दादा की तरह मशहूर सिंगर तो नहीं रहे हैं, लेकिन लता मंगेशकर ने उनकी फिल्म लिए भी गाना गाया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि नील नितिन मुकेश की फिल्म के लिए लता मंगेशकर ने अपना आखिरी गाना गया है।
उन्होंने नील नितिन मुकेश की साल 2009 में आई फिल्म जेल के लिए गाने गाया है। लता मंगेशकर के गाने का नाम 'दाता सुन' ले था। जिसे नील नितिन मुकेश पर फिल्माया गया था। यह एक दर्दभरा गाना था। यह लता मंगेशकर की आवाज से निकला आखिरी फिल्मी गाना था। वहीं नील नितिन मुकेश ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ उनकी तीन पीढ़ियों के रिश्ते को लेकर भी खास पोस्ट लिखा है।
नील नितिन मुकेश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लता मंगेशकर की पिता और दादा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, 'इस समय मेरा परिवार क्या महसूस कर रहा है, यह आपको बताना भी शुरू नहीं कर सकता हम टूट हो गए हैं। मेरे पिता नितिन मुकेश के लिए, संगीत उनके साथ शुरू हुआ और उनके साथ खत्म हुआ। वह गम में हैं। लता दीदी वह देवी थीं जिन्हें मेरे पिता और हम सभी साक्षत सरस्वती की पूजा करते थे। मुकेश परिवार की 4 पीढ़ियां बस उनसे प्यार करती हैं। 3 ने न केवल उसके साथ काम किया है, बल्कि हमारी पहचान उनसे है, यह मत भूलना कि उसने मेरा नाम उन्होंने रखा है। वह भगवान के साथ एक है। हम आपको हमेशा प्यार करेंगे।'