विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवधी लोक संस्कृति से जुड़ा Lata Mangeshkar का ये गाना, खेतों में खूब झूमीं वैजयंती माला; यूपी वालों का है पसंदीदा

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:12 PM (GMT+05:30)

वैजयंती माला (vyjayanthimala) पर फिल्माया गया यह गाना 65 साल बाद भी सदाबहार बना हुआ है।

65 साल पुराना है लता मंगेशकर का ये गाना

65 साल पुराना है लता मंगेशकर का ये गाना

HighLights

  1. 65 साल पुराना है लता मंगेशकर का ये गाना

  2. अवधी लोक संस्कृति से जुड़ा है ये गीत

  3. वैजयंती माला पर फिल्माया गया था सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने भारत की अलग-अलग भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गीत गाए हैं। हिंदी में तो उनके कई गाने लोकप्रिय हैं ही बल्कि क्षेत्रिय भाषाओं में भी उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत गाए हैं।

अवधी लोक संस्कृति से जुड़ा है गीत

एक ऐसा ही गीत है अवधी लोक संस्कृति से जुड़ा जिसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी जादूई आवाज से सजाया है। यह गाना 65 साल पुराना है जिसे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक वैजयंती माला (Vyjayanthimala) पर फिल्माया गया है।

lata  (2)

यह गीत 1961 की फिल्म गंगा जमुना (Gunga Jumna) का है जिसके बोल हैं- झानन घूंघर बाजे, मारो मन झूमे, पिया टोरी डगर चूमे, पिया आजा घर आजा (jhanan ghunghar baaje)। इस गाने में अवधी भाषा का मिश्रण है जो इस संस्कृति की खूबसूरत झलक देता है।

वैजयंतीमाला ने किया शानदार डांस

इस गाने में नौशाद की क्लासिकल संगीत वाली खास शैली है, जो स्क्रीन पर वैजयंतीमाला के शानदार क्लासिकल डांस मूव्स को बखूबी उभारती है। गाने में लता मंगेशकर की साफ और ऊंची आवाज (high notes) बोलों के चंचल और साथ ही चाहत भरे मूड को बखूबी दिखाती है।

गाने में एक प्रेमिका के मन की उमंग और प्रेम को दिखाया गया है। उसके पैरों के घूंघरू बज रहे हैं और वह अपने पिया को घर वापस आने का बुलावा दे रही हैं।

इस गीत के खूबसूरत लिरिक्स शकील बदायूंनी ने लिखे और इसका संगीत दिग्गज संगीतकार नौशाद ने तैयार किया। इस फिल्म में वैजयंतीमाला के साथ दिलीप कुमार (Dilip Kumar) थे।

lata

गंगा जमुना के बारे में

'गंगा जमुना' (Ganga Jumna) 1961 में बनी एक भारतीय क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसे दिलीप कुमार ने लिखा और प्रोड्यूस किया था, और नितिन बोस ने डायरेक्ट किया था।

फिल्म में दिलीप कुमार के साथ वैजयंतीमाला और उनके असल जिंदगी के भाई नासिर खान मुख्य भूमिकाओं में थे। ग्रामीण परिवेश पर आधारित यह फिल्म डकैत-जॉनर की एक बेहतरीन मिसाल मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- विरह के दर्द में लिखा गया था Lata Mangeshkar का वायरल गाना, रिलीज हुआ तो लोग करने लगे डांस, आज भी है कल्ट सॉन्ग