यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vinod Mehra की बेटी सोनिया मेहरा छोड़ चुकी हैं बॉलीवुड, जानिए क्या करती हैं आजकल
सोनिया मेहरा दुबई में अपने मंगेतर के साथ रहती है और उनका मानना है कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए अहम हैंl उन्होंने यह भ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं और वह इन दिनों दुबई में योगा इंस्ट्रक्टर हैl बॉलीवुड में जहां कई लोग हर दिन अभिनेता और अभिनेत्री बनने की चाह लिए मुंबई आते हैंl वहीं कई स्टार किड्स भी बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के लिए लालायित रहते हैंl हालांकि इनमें से कुछ के ही सपने पूरे होते हैंl वहीं कईयों का करियर कभी बन ही नहीं पाताl फिल्म अभिनेता विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा भी इनमें से एक नाम हैl
सोनिया मेहरा फिल्मी करियर को अलविदा कह चुकी है और वह अब दुबई में एक योगा इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करती हैl सोनिया मेहरा खुशहाल जीवन जी रही हैं और उनका मानना है कि वह लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा भी देती हैl सोनिया मेहरा ने 'एक मैं और एक तू', 'रागिनी एम एम एस 2', 'शैडो' और 'विक्टोरिया नंबर 203' जैसी फिल्मों में काम किया हैl इसके बाद उन्होंने शो बिजनेस को अलविदा कह दियाl उनकी डेब्यू फिल्म 'विक्टोरिया नंबर 203' थीl
View this post on Instagram
सोनिया ने अब दुबई की नागरिकता ले ली हैl सोनिया दुबई में अपने मंगेतर के साथ रहती है और उनका मानना है कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए अहम हैंl उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए अभिनय करने का प्रयास किया थाl हालांकि उससे वह संतुष्ट नहीं थीl सोनिया मेहरा का जन्म केन्या में 1988 में हुआl वह अपने मौसी के घर पर ही पली बढ़ी हैl विनोद मेहरा अपने जमाने के लोकप्रिय अभिनेता थेl सोनिया का मानना है कि फिटनेस में लोगों की मदद करना, उनके लिए बहुत अच्छी बात है।
View this post on Instagram
सोनिया मेहरा की तरह कई कलाकार हैl जिनके बॉलीवुड में कांटेक्ट और अच्छे कनेक्शन होने के बाद भी फ्लॉप हो गए और गुमनाम जिंदगी जीने को मजबूर हैl