Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa: The Rule- 'पुष्पा 2' के सेट से लीक हुई अल्लू अर्जुन की फोटो, साड़ी में एक्टर के लुक ने खींचा ध्यान

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 03:09 PM (IST)

    Pushpa The Rule- साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग दक्षिण साइड से लेकर नॉर्थ साइड तक फैली हुई है। उनकी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

    'पुष्पा: द राइज' से अल्लू अर्जुन की फोटो
    'पुष्पा: द राइज' से अल्लू अर्जुन की फोटो

    HighLights

    1. इसी साल रिलीज होगी 'पुष्पा: द राइज'
    2. फिल्म के सेट से अल्लू अर्जुन की फोटो वायरल
    3. फैंस में फिल्म रिलीज की एक्साइटमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa: The Rule (Pushpa 2): अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने उनके करियर में ऐसी छलांग लगाई, जिसकी उन्हें शायद ही उम्मीद रही हो। एक्टर को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है और अब फैंस को इस मूवी के सीक्वल का इंतजार है, जो अब से कुछ ही महीनों में रिलीज की जाएगी। इस बीच 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन की साड़ी में एक फोटो वायरल हो रही है।

    'पुष्पा 2' के सेट से अल्लू अर्जुन की फोटो वायरल

    सुकुमार द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के मेकर्स ने पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है। यह मूवी 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर कुछ महीने पहले रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब 'पुष्पा 2' सेट से अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लीक तस्वीर में एक्टर साड़ी पहने नजर आ रहे हैं। 

    यह पहली बार नहीं है, जब 'पुष्पा 2' के सेट से अल्लू अर्जुन की फोटो वायरल हुई हो। इसके पहले भी कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इसके पहले साल 2020 में 'पुष्पा: द राइज' के सेट से अल्लू अर्जुन की फोटो लीक हुई थी। तब मेकर्स ने फिल्म की निजी जानकारी यूं सामने आने पर नाराजगी जताई थी और सेट पर किसी भी आउटसाइडर की एंट्री पर रोक लगा दी थी।

    'पुष्पा 2' की स्टार कास्ट

    इस फिल्म की स्टार कास्ट में अल्लू अर्जुन के अलावा 'श्रीवल्ली' रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी होंगी। इसके अलावा जगपति बाबू, राव रमेश जैसे कलाकारों के भी होने की चर्चा तेज है। 

    यह भी पढ़ें: Pulkit-Kriti Engagement: पुलकित सम्रात और कृति खरबंदा की हुई सगाई? रोका सेरेमनी से वायरल हुई ये तस्वीरें

    खबरें और भी