Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leo Trailer: धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर विजय थलापित की 'लियो' का ट्रेलर रिलीज, संजय दत्त का खूखांर लुक करेगा हैरान

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 08:39 PM (GMT+05:30)

    Leo Trailer Released साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म लियो का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच विजय की लियो का धमा ...और पढ़ें

    लियो का ट्रेलर हुआ रिलीज (Photo Credit-Twitter)
    लियो का ट्रेलर हुआ रिलीज (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. साउथ फिल्म लियो का ट्रेलर आया सामने
    2. एक्शन से भरपूर है विजय थलापति की लियो
    3. खलनायक की भूमिका में संजय दत्त

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vijay Thalapathy Leo Trailer Out Now: लंबे समय से फैंस साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म 'लियो' का इंतजार कर रहे हैं। विजय की इस मूवी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

    इस बीच डायरेक्टर लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी विजय थलापति की 'लियो' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद यकीनन 'लियो' के लिए काफी उत्सुकता भी काफी बढ़ जाएगी।

    सामने आया 'लियो' का शानदार ट्रेलर 

    बीते दिनों से सोशल मीडिया पर लियो के ट्रेलर को लेकर फैंस की काफी डिमांड हो रही थी। ऐसे में अब लियो के मेकर्स ने प्रशंसकों की इस फरमाइश को पूरा करते हुए गुरुवार शाम को विजय थलापित स्टारर 'लियो' का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मेकर्स की ओर से अभी तमिल, तेलूगु और कन्नड़ भाषा में लियो के ट्रेलर को रिलीज किया गया है। 

    फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि ये एक पुलिस वाले की कहानी है, जिसे एक सीरियल किलर की तलाश है और वह उसके खात्मे के लिए किसी भी अंजाम तक पहुंच जाता है। 'लियो' के ट्रेलर में विजय थलापति की कमाल की एक्टिंग देखने को मिल रही है। 

    जबकि दूसरी ओर निगेटिव किरदार में बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी हर किसी का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। विजय और संजय के अलावा साउथ की सुपरस्टार तृष्णा कृष्णन भी इस मूवी में अहम किरदार में नजर आ रही हैं। कुल मिलाकार कहा जाए तो निर्देशन लोकेश कनगराज की 'लियो' का ये ट्रेलर धमाकेदार एक्शन से भरपूर है। 

    कब रिलीज होगी 'लियो'

    विजय थलापति स्टारर 'लियो' के इस शानदार ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस इसकी रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। गौर करें लियो की रिलीज डेट की तरफ तो आने वाले 19 अक्टूबर यानी दशहरा के मौके पर विजय की ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि बीते साल आई विजय थलापति की 'बीस्ट' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई सकी थी, ऐसे में अभिनेता को अब लियो से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। 

    ये भी पढ़ें- OMG 2 OTT Release: ओटीटी करेगा OMG 2 के साथ न्याय, यामी गौतम ने स्ट्रीमिंग को लेकर कही ये बात