विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Life Hill Gayi trailer: कॉमेडी सीरीज लेकर आ रहे मिर्जापुर के मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा, रिलीज हुआ ट्रेलर

Published: Fri, 19 Jul 2024 04:43 PM (IST)

दिव्येंदु शर्मा कुशा कपिला भाग्यश्री और विनय पाठक जैसे सितारों से सजी सीरीज लाइफ हिल गई का ट्रेलर रिलीज हो ...और पढ़ें

लाइफ हिल गई में दिव्येंदू शर्मा (Photo: Youtube)
लाइफ हिल गई में दिव्येंदू शर्मा (Photo: Youtube)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर 3 में दिव्येंदु शर्मा को मिस कर रहे उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म लाइफ हिल गई का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। क्या कभी आपने सोचा है कि एक बिखरा हुआ परिवार साथ आता है तो क्या होता है? जाहिर है बहुत सारा उठापटक और बहस। विनय पाठक, कुशा कपिला और दिव्येंदु जैसे सितारों से सजी लाइफ हिल गई उसी का एक उदाहरण है। यह एक कॉमेडी सीरीज है जोकि डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

क्या है फिल्म की कहानी है

सीरीज में दिव्येंदु ने देव का किरदार निभाया है जबकि कुशा कपिला ने उनकी बहन कल्कि का किरदार निभाया है। दो मिनट 16 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत दिव्येंदु और कुशा के अमीर दादा (कबीर बेदी) के साथ होती है जोकि उन्हें एक चैलेंज देते हैं। दादाजी होटल गुड मॉर्निंग वुड्स विला के मालिक हैं। चुनौती ये है कि जो भाई-बहन होटल को नया रूप देने में सबसे सफल साबित होगा उसे अपने दादा की पूरी संपत्ति विरासत में मिलेगी।

यह भी पढ़ें: लौट आए हैं भैयाजी! 'मुन्ना भैया' स्टाइल में दिव्येंदु शर्मा ने ली एंट्री, बोले- 'अब से हमें ज्यादा मिस मत करना...'

दादाजी ने दिया चैलेंज

दोनों भाई बहन मिलकर होटल को नया बनाने में जुट जाते हैं। इसके लिए कई सारा स्टाफ हायर करते हैं और कई अलग-अलग दांव पेच लगाते हैं। इस काम में उनके सामने काफी सारी मुश्किलें भी आएंगी। इनके बीच आपसी उठा पटक भी होगी जिसे देखकर आपको हंसी आएगी। किचन में मोटे-मोटे चूहे हो जाते हैं जिसकी शिकायत कुशा स्टाफ से करती है। इस पर स्टाफ कहता है कि मैडम आपने एक चूहे को ही तीन बार देख लिया होगा।

भूतिया निकला होटल

स्थिति तब बिगड़ती है जब एक लोकल मीडिया आउटलेट रिपोर्ट करता है कि होटल भूतिया है। इसके बाद दिव्येंदु और कुशा होटल की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए संघर्ष करते हैं। वीडियो के अंत में कुशा कहती हैं,"प्यार और जंग में सब कुछ जायज है और यह अपनों के बीच की जंग है।"

सीरीज में मुक्ति मोहन दिव्येंदु के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाती नजर आएंगी। ये कॉमेडी सीरीज 9 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: Divyenndu Sharma के हाथ लगा नया शो, Mirzapur के 'मुन्ना भैया' ने बताया कैसा होगा किरदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।