विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय लीला भंसाली ने Love and War को लेकर दिया अपडेट, बोले Sangam की कॉपी नहीं है फिल्म

Published: Tue, 08 Oct 2024 03:32 PM (IST)

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ लव एंड वॉर लेकर आ रहे हैं। ...और पढ़ें

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर को लेकर शेयर किए डिटेल्स
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर को लेकर शेयर किए डिटेल्स

HighLights

  1. साल 2026 में रिलीज होगी लव एंड वॉर
  2. क्या सच में संगम की कॉपी है फिल्म?
  3. संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की नई फिल्म लव एंड वॉर घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर,आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म की कहानी लव ट्रायंगल होगी। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों के मन में इसको लेकर खास क्रेज बना हुआ है।

वहीं पिछले दिनों खबर आ रही थी कि भंसाली की लव एंड वॉर साल 1964 में रिलीज हुई राज कपूर, राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला स्टारर फिल्म संगम की रिमेक है। अब भंसाली ने इन सभी अफवाहों पर लगाम लगा दिया है।

लव एंड वॉर को भंसाली ने बताया स्पेशल मूवी

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए, संजय लीला भंसाली ने कहा, “लव एंड वॉर किसी फिल्म का रीमेक नहीं है। आप शोले या मदर इंडिया का रीमेक नहीं बना सकते, तो मैं संगम का रीमेक क्यों बनाऊंगा? ये एक बहुत ही स्पेशल मूवी है।”

यह भी पढ़ें: 'जब दरवाजा खुला और उसे देखा तो', Deepika Padukone से पहली बार मिलकर क्यों शॉक्ड हुए थे Sanjay Leela Bhansali

रणबीर के साथ 18 साल बाद करेंगे काम

उन्होंने बताया कि अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म में बड़े भव्य सेट या कॉस्ट्यूम आदि नहीं होंगे। उन्होंने कहा,“ये एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि ये किसी ऐतिहासिक के समय की फिल्म नहीं है। इसमें ना तो बड़े-बड़े पिलर हैं,ना ही कॉस्ट्यूम्स हैं, ना ही कोई घोड़े हैं या आदि हैं। ये अलग है, इसका म्यूजिक भी अलग है।” उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म बनाने में मजा आ रहा है। रणबीर के बारे में भंसाली ने कहा कि वह 18 साल बाद उनके साथ काम कर रहे हैं।

भंसाली ने बताया कि चूंकि लव एंड वॉर उनके लिए एक कठिन फिल्म है,इसलिए वह इसे धीरे-धीरे और सावधानी से बनाएंगे। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Salman Khan के साथ डिब्बाबंद हुई फिल्म तो टूट गईं Alia Bhatt, खुद को कर लिया था कमरे में बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।