Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना कॉम्पिटिशन लड़े 'मिस यूनिवर्स' बनीं Uorfi Javed, फैंस के दिमाग का सिस्टम हुआ हैंग

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 05:18 PM (GMT+05:30)

    सोशल मीडिया सेंसेशन के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें Urfi Javed का नाम शामिल न हो तो ये चर्चा हमेशा अधूरी रहेगी। अक्सर अपने अतरंगीं अंदाज के दम पर उर ...और पढ़ें

    उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो आया सामने (Photo Credit-X)
    उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो आया सामने (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. अतरंगी ड्रेसिंग सेंस से उर्फी जावेद ने लूटी महफिल
    2. सामने आया अदाकारा का लेटेस्ट वीडियो
    3. फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस की वजह से आए दिन लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी को लेकर खूब चर्चा होती है। अक्सर वह ऐसी आउटफीट पहनकर स्पॉट होती हैं, जिसको लेकर सुर्खियां अपने आप बनना शुरू हो जाती हैं। 

    इस बीच उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह एक बार फिर से अतरंगी ड्रेस पहनावे के साथ नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह उनकी ये ड्रेस आपको हैरान करने वाली है। 

    सामने आया उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो

    मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-1 में नजर आने वालीं उर्फी जावेद के बारे में जितनी बातें की जाए उतनी कम हैं। ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं उर्फी आए दिन कहीं न कहीं कुछ न कुछ करती हुईं पैपराजी के सामने स्पॉट होती हैं, जो मिनटों में चर्चा का विषय बन जाता है। 

    इस बीच वूमप्ला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह एक अजीब सी ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसके अंदर ब्रह्मांड के सारे गृह और उपगृह नजर आ रहे हैं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    पहली ही नजर में उर्फी जावेद की ये स्टाइलिस्ट ड्रेस आपका ध्यान आसानी से खींच लेगी। उनके इस वीडियो को देखकर यकीनन तौर पर आपको झटका लगेगा। दूसरी तरफ कुछ फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट कर अपने-अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। 

    फैंस ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

    उर्फी जावेद के इस वीडियो को देखकर एक यूजर्स ने कमेंट कर लिखा है- मैम स्कूल का प्रोजेक्ट लेकर निकली हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सारा का सारा ब्रह्मांड उठा कर चली आईं।

    एक अन्य यूजर का कहना- बहन तो पूरे ब्रह्मांड पर राज करती हैं। इस तरह से तमाम लोग उर्फी जावेद के इस वीडियो पर अपनी राय रख रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Valentines Day पर Urfi Javed बनीं गुलाबो, जरा-हटके लुक में देख प्रपोज करने पर हो जाएंगे मजबूर