यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LSD 2 Kamsin Kali Song: बोल्ड मूव्स से युजवेंद्र चहल की पत्नी 'धनश्री' ने उड़ाए होश, डबल मीनिंग है गाने के बोल
Ekta Kapoor और दिबाकर बनर्जी एक बार फिर से दर्शकों के सामने LSD 2 के साथ एक ऐसे सब्जेक्ट पर फिल्म ला रही है। बीते दिनों ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था ...और पढ़ें

HighLights
- LSD 2 का पहला गाना हुआ रिलीज
- युजवेंद्र चहल की वाइफ ने दिखाए कातिलाना डांस मूव्स
- डबल मीनिंग से भरा हुआ है 'कमसिन कली' गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी की जोड़ी एक बार फिर से 13 साल बाद बड़े पर्दे पर हंगामा मचाने आ रही है। ये दोनों साल 2010 में रिलीज हुई एडल्ट फिल्म LSD के बाद अब इसका सीक्वल लेकर जल्द ही दर्शकों के सामने होंगे।
बीते दिनों ही मौनी रॉय स्टारर फिल्म LSD 2 का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर रिलीज करने से पहले निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने एक डिस्क्लेमर के साथ लोगों को ये बता दिया था कि उनकी LSD 2 पहले पार्ट के मुकाबले और भी ज्यादा बोल्ड होने वाली है।
टीजर के बाद अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'कमसिन कली' रिलीज कर दिया है, जिसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी अपने डांस मूव्स दिखा रही हैं।
LSD 2 का पहला गाना हुआ रिलीज
मौनी रॉय- तुषार कपूर और उर्फी जावेद स्टारर फिल्म 'एलएसएडी-2' के पहले गाने के बोल सुनकर ही आपका दिमाग घूम जाएगा। LSD 2 के पहले गाने का टाइटल 'कमसिन कली' है, जिसमें धनश्री ने अपने डांस मूव्स दिखाए हैं। LSD 2 के स्पेशल गाने में अपने बोल्ड मूव्स दिखाने के साथ ही झलक दिखला जा 11 की फाइनलिस्ट और कोरियोग्राफर धनश्री ने अपना कातिलाना अंदाज भी दिखाया।
यह भी पढ़ें: LSD 2 Teaser: हद से ज्यादा बोल्ड है उर्फी जावेद की डेब्यू फिल्म का टीजर, अडल्ट कंटेंट देख फटी रह गईं यूजर्स की आंखें
एकता कपूर-दिबाकर बनर्जी के फिल्म LSD 2 के टाइटल की तरह ही इस फिल्म के गाने में डबल मीनिंग बोल सुनने को मिल रहे हैं। गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गाया है। चंद घंटो में ही इस गाने को 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
खबरें और भी
यूजर्स को कैसा लग रहा है LSD का पहला गाना
एलएसडी 2 के पहले गाने 'कमसिन कली' को YOUTUBE पर लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोगों को टोनी-नेहा और धनश्री की जुगलबंदी पसंद आ रही है, तो किसी का कहना है कि ये गाना बहुत ही वाहियात है। एक यूजर्स ने लिखा, "लिरिक्स के नाम पर कुछ भी लिख दो और कुछ भी गाना बना दो, बहुत ही वाहियात गाना है"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "सुपरकूल गाना है, पार्टी में ब्लास्ट मचा देगा ये गाना"। अन्य यूजर ने लिखा, "तुम्हारा म्यूजिक बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन प्लीज थोड़ा ध्यान लिरिक्स पर भी दे दिया कीजिये"। LSD 2 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।