यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhuri Dixit को काजोल ने बताया 'अंडररेटेड एक्टर', कहा- 'वैरायटी ऑफ रोल्स' नहीं मिले ज्यादा
Kajol Madhuri Dixit Underrated Actor काजोल ने माधुरी दीक्षित को अंडररेटेड कलाकार बताया है। इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है। दोनों ने कभी भी एक दूसरे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol Madhuri Dixit Underrated Actor: फिल्म एक्ट्रेस काजोल ने माधुरी दीक्षित की सराहना की है। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस का नाम बताएं जो कि अंडररेटेड है। इस पर उन्होंने माधुरी दीक्षित का नाम लिया है। दरअसल उन्हें लगता है कि माधुरी दीक्षित को जितने वैरायटी वाले रोल्स मिलने चाहिए थे, उतने नहीं मिले हैं।
काजोल ने अंडररेटेड एक्टर के लिए माधुरी दीक्षित का नाम क्यों लिया है?
एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज और फिल्म का प्रमोशन कर रही है। इस दौरान वह जमकर इंटरव्यू भी दे रही है। अब उनसे पूछा गया कि एक ऐसे कलाकार का नाम बताइए जो कि अंडररेटेड है। इसके बाद, उन्होंने माधुरी दीक्षित का नाम लिया है। गौरतलब है कि 1990 के दशक में दोनों एक-दूसरे की भूमिकाओं के लिए लड़ती रहती थी। दोनों ने भी अपने करियर के पीक पर शादी की।
काजोल और माधुरी दीक्षित ने कभी साथ काम किया है?
काजोल ने कभी भी माधुरी दीक्षित के साथ काम नहीं किया है। हालांकि, उनके पति अजय देवगन में माधुरी के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हालिया फिल्म टोटल धमाल है। इस फिल्म में माधुरी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ है। एक्ट्रेस ने जूम को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उनसे पूछा गया कि एक ऐसी अंडररेटेड एक्टर का नाम बताइए, जिन्हें उतने रोल नहीं मिले, जितने मिलने चाहिए थे। इस पर काजोल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
"अगर वैरायटी ऑफ रेंज की बात की जाए तो वह अंडररेटेड एक्टर माधुरी दीक्षित होगी।"
काजोल और माधुरी दीक्षित को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया था। उन्होंने माधुरी के साथ वीडियो भी शेयर किया था।
काजोल को पिछली बार किस वेब सीरीज में देखा गया था?
काजोल को पिछली बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरी 2 में देखा गया है। उन्होंने कुमुद मिश्रा के साथ काम किया है। वह जल्द वेब सीरीज द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा में नजर आने वाली है। इसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। इस वेब सीरीज में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। सभी इसे लेकर काफी उत्सुक है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।