यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हम आपके आभारी हैं...' लव सिन्हा ने पेरेंट्स के साथ शेयर की फैमिली फोटो, गायब दिखीं Sonakshi Sinha
लव सिन्हा पिछले कुछ समय से बहन सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी में शामिल न होने को लेकर चर्चा में थे। बताया जा र ...और पढ़ें

HighLights
- लव सिन्हा ने शादी में नहीं हुए थे शामिल
- लव ने माता-पिता को किया एनिवर्सरी विश
- शादी की वजह से काफी ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद से ही एक्ट्रेस का उनके भाई के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। हालांकि दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से लोग सोनाक्षी सिन्हा को काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे थे।
इस बीच खबर ये भी आई की सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा इस शादी में नहीं शामिल हुए थे। वहीं दूसरे भाई कुश ने कहा था कि वह शादी का हिस्सा थे लेकिन चूंकि उन्हें लाइमलाइट पसंद नहीं इसलिए वो मीडिया में नहीं आए। लव ने शादी में ना शामिल होने को लेकर अलग-अलग बयान दिए थे।
सोनाक्षी सिन्हा को नहीं किया शामिल
अब लव ने पिता शत्रुघन सिन्हा और मां पूनम को एनिवर्सरी विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। लेकिन इसमें भी उन्होंने एक खेल कर दिया है। लव ने माता-पिता के साथ अपनी और भाई कुश की फोटो शेयर की है जबकि इस तस्वीर से सोनाक्षी सिन्हा कहीं गायब हैं।
.jpg)
फोटो शेयर करते हुए लव ने लिखा,“मेरे अमेजिंग माता-पिता को एनिवर्सरी की बहुत सारी शुभकामनाएं। हमे आपके बच्चे होने पर गर्व है। आपके साथ साझा किए गए हर पल के लिए आभारी हैं।"
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा? अब बताई असली वजह- 'ऐसे लोगों के साथ...'

लव ने बताई थी शादी में ना शामिल होने की वजह
लव का ये दूसरा पोस्ट तब आया है जब उन्होंने इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के ससुर के बारे में एक पोस्ट किया था। हालांकि बाद में उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दी थी। इकबाल रतनसी के बारे में पोस्ट करते हुए लव ने लिखा था, "अपने पारिवारिक व्यवसाय के बारे में सावधानीपूर्वक तैयार की गई खबरों के साथ दूल्हे के पिता की एक राजनेता से निकटता जैसे ग्रे क्षेत्रों में कोई भी नहीं गया, जिसकी ईडी जांच "वाशिंग मशीन" में गायब हो गई थी। न ही दूल्हे के पिता के दुबई में रहने की कोई भनक थी।"
खबरें और भी
.jpg)
लव सिन्हा लिखा था कि मैं कुछ लोगों के साथ किसी भी तरह से नहीं जुड़ूंगा। मुझे खुशी है कि मीडिया के लोगों ने पीआर टीम की ओर से दी जा रही जानकारियों पर भरोसा करने के बजाय अपना खुद का रिसर्च किया।"