Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Release Date: 'पुष्पा 2' पर मंडराएगा 'स्त्री 2' का आतंक, राजकुमार राव की फिल्म की रिलीज डेट फाइनल

    Updated: Wed, 04 Oct 2023 10:36 AM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर अगले साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जबकि 2023 के आखिरी महीनों में भी कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए बची हैं। मशहूर प्रोडक्शन कं ...और पढ़ें

    Maddock Film announce release date of Stree 2 and other Films
    Maddock Film announce release date of Stree 2 and other Films

    HighLights

    1. श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' की हुई घोषणा
    2. अल्लू अर्जुन की फिल्म को दे सकती है टक्कर
    3. दिनेश विजान ने 10 फिल्मों की रिलीज डेट की आउट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुईं, जिससे ऑडियंस का मनोरंजन लेवल बरकरार रहा। यह साल अभी खत्म होने को बाकी है। मगर कई और फिल्में फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने 10 फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

    10 फिल्मों की रिलीज डेट की हुई घोषणा

    दिनेश विजान फिल्म इंडस्ट्री के सुलझे हुए प्रोड्यूसर माने जाते हैं। हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने एक साथ 10 फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस की है, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' से लेकर शाहिद कपूर -कृति सेनन की 'एन इंपॉसिबल लव स्टोरी' फिल्में शामिल हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्म, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को टक्कर दे सकती है।

    पुष्पा 2 को टक्कर देगी स्त्री 2!

    मैडॉक फिल्म्स ने 2023 से लेकर 2025 तक में रिलीज होने वाली फिल्मों की रिलीज डेट लॉक कर दी है। इसमें 'स्त्री 2' की रिलीज डेट 30 अगस्त, 2024 है। बता दें कि 15 अगस्त, 2024 को अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' रिलीज होगी। ऐसे में 15 दिन के गैप के बाद इन दो बड़ी फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होते देखने को मिल सकती है।

    कब रिलीज होगी मैडॉक फिल्म्स की बाकी फिल्में

    • हैप्पी टीचर्स डे - 27 अक्टूबर, 2023
    • शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म- 9 फरवरी, 2024
    • मुनिया- 29 मार्च, 2024
    • तेहरान- 26 अप्रैल, 2024
    • स्काई फोर्स- 2 अक्टूबर, 2024
    • छावा- 6 दिसंबर, 2024
    • वैंपायर्स ऑफ विजयनगर - 14 फरवरी, 2025
    • इक्कीस- 10 जनवरी, 2025
    • दिलेर- 10 अप्रैल, 2025

    'स्काई फोर्स' अक्षय कुमार की फिल्म है। इस मूवी के जरिए शिखर पहाड़ियों के भाई वीर पहाड़िया डेब्यू कर रहे हैं। वहीं 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली 'छावा' विक्की कौशल और रश्मिका मंडाना की फिल्म है। पहली बार ऐसा होगा, जब ये जोड़ी देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी