यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stree 2 के प्रीमियर पर जारी किया गया Chhava का टीजर, विक्की कौशल के संभाजी महाराज लुक ने उड़ाए फैंस के होश
विक्की कौशल हाल ही में फिल्म बैड न्यूज में नजर आए थे। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। एक्टर इन दिनों ...और पढ़ें

HighLights
- 6 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म
- संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल
- लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी रश्मिका
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विक्की कौशल की फिल्म छावा का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक्टर एकदम अलग लुक में नजर आने वाले हैं। हाल ही में स्त्री 2 के पेड प्रीव्यूज के दौरान इसका टीजर रिलीज किया गया। मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म की पहली झलक जारी करके सभी को चौंका दिया।
विक्की के करियर की पहली पीरियड ड्रामा
इस फिल्म में विक्की कौशल महान छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। इस तरह के सीरियस रोल करने में वैसे भी विक्की कौशल का सिक्का अच्छा काम करता है। इससे पहले उन्होंने सैम बहादुर में भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई थी। ये एक बॉयोपिक फिल्म थी और विक्की के किरदार की खूब तारीफ हुई थी।
(1).jpg)
अब छावा के जरिए एक्टर पहली बार किसी पीरियड ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक्टर के फैंस अभी से काफी एक्साइटेड हैं। विक्की भी इस फिल्म को अपने करियर के लिए बेहद खास फिल्म मानते हैं।
What a Teaser
Excited to watch this movie
छत्रपती संभाजी महाराज की जय 🙏🏻🙏🏻🙏🏻
जय शिवराय 🙏🏻🙏🏻🚩
High expectations from this movie as well as #VickyKaushal
🚩🚩🚩🚩#Chaava pic.twitter.com/C675rpQRLY
— Snehu ❤️ (@FearlessSnehu) August 15, 2024
यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस बोले- अब तक का बेस्ट लुक
कब रिलीज होगी फिल्म?
छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका में हैं। दोनों को पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इससे पहले सेट से विक्की का एक लुक वायरल हुआ था जिसमें वो संभाजी के किरदार में बेहद आकर्षक नजर आ रहे थे। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता सहित एक मजबूत स्टार कास्ट जोड़ी गई है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें और भी
लक्ष्मण उतेकर को मिमी (2021) और लुका छुपी (2019) जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता है। लक्ष्मण के साथ विक्की कौशल की ये दूसरी फिल्म में है। इससे पहले दोनों ने साल 2023 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जरा हटके जरा बचके में साथ काम किया था।