Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Ajay Devgn रुला देते थे...' सेट पर मजबूर हुईं Madhoo, 'सिंघम' से बचने के लिए करना पड़ता था ये काम!

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 07:40 PM (IST)

    रोजा एक्ट्रेस मधु (Madhoo) ने फिल्म दिलजले का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्हें मजबूरी में अजय देवगन (Ajay Devgn) का साथ देना पड़ता था। ...और पढ़ें

    अजय देवगन का साथ देने के लिए मजबूर हुई थीं मधु। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अजय देवगन का साथ देने के लिए मजबूर हुई थीं मधु। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोजा, फूल और कांटे और दिलजले की एक्ट्रेस मधु (Madhoo) ने हाल ही में अजय देवगन (Ajay Devgn) से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जो अजय देवगन (Ajay Devgn) का साथ नहीं देता था, उसे वह रुला देते थे।

    मधु 90s की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हैरी बवेजा की फिल्म दिलजले में उन्हें काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में वह अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे के साथ नजर आई थीं। हाल ही में, मधु ने बताया कि फिल्म के सेट पर वह अजय का साथ देने के लिए मजबूर हो गई थीं।

    सेट पर प्रैंक करते थे अजय देवगन

    पिंकविला के साथ बातचीत में मधु ने रिवील किया कि अजय देवगन सेट पर बहुत प्रैंक किया करते थे। वह लोगों को रुला देते थे। हालांकि, वह इसलिए बची रहीं, क्योंकि उन्होंने उनका साथ दिया। अगर वह उनका साथ नहीं देतीं तो वह उन पर भी प्रैंक करते। एक्ट्रेस ने कहा- 

    हमारी पहली मूवी के बाद हम स्टैबलिश्ड हुए। अजय सुपरस्टार बन गए और मैं स्टार बन गई। मेरी रोजा वगैरह रिलीज हुई। फिर हम मिले दिलजले में। हमारे लेवल्स चेंज हो गए थे। हमने काफी एन्जॉय किया उसके शूट में। हम शिमला में शूट कर रहे थे, हमको पहाड़ों पर ले जाते थे। सोनाली भी साथ होती थीं।

    खबरें और भी

    Diljale

    यह भी पढ़ें- 20 टेक में शूट हुआ था Roja का ये सीन, हीरोइन का चकरा गया था दिमाग; इस वजह से नाखुश थे डायरेक्टर

    मजबूरी में देती थीं अजय का साथ!

    मधु ने अजय देवगन के बारे में आगे कहा, "वो बहुत प्रैंक भी करते थे। मेरे साथ नहीं, क्योंकि मैं टीम अजय देवगन के साइड में थी। अगर उनके साइड नहीं तो वह रुला देंगे। पर उनके साथ होने पर हम दूसरों को रुला के, खुद हंसते थे।"

    मधु का वर्क फ्रंट

    मधु ने बताया कि उनकी पहली फिल्म भी अजय देवगन के साथ ती और आखिरी फिल्म दिलजले भी उन्हीं के साथ थी। दिलजले के बाद सालों तक मधु फिल्मों से दूर रहीं लेकिन अब वह फिर से अभिनय की दुनिया में आ गई हैं। पिछले साल ही उन्होंने कन्नप्पा मूवी की थी। वह जल्द ही मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर में नजर आएंगी, जो 12 जून को रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Madhoo Shah की छोटी बेटी खूबसूरती में माशाल्लाह, एक्टिंग से कोसों दूर 22 साल की उम्र में ऐसे कमा रहीं पैसा