Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan से ऋतिक रोशन तक, मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की मेहंदी सेरेमनी में सज-धज कर पहुंचे बॉलीवुड सितारे

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 10:59 PM (GMT+05:30)

    Madhu Mantena-Ira Trivedi Wedding फिल्म मेकर मधु मंटेना और उनकी गर्लफ्रेंड इरा त्रिवेदी जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। आज रात उनकी मेहंदी सेरेमनी आयोजित ...और पढ़ें

    Madhu Mantena and Ira Trivedi Mehendi Ceremony- Photo/Instagram
    Madhu Mantena and Ira Trivedi Mehendi Ceremony- Photo/Instagram

    HighLights

    1. मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की मेहंदी सेरेमनी की झलकियां आईं सामने
    2. मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    3. ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत लग रहे मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी

     नई दिल्ली, जेएनएन। Madhu Mantena-Ira Trivedi Mehendi Ceremony: फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) के बाद अब उनके एक्स हसबैंड मधु मंटेना (Madhu Mantena) दूसरी बार शादी रचाने जा रहे हैं। शनिवार को उनकी मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई।

    मधु मंटेना की सगाई में कौन-कौन हुआ शामिल?

    फिल्म मेकर मधु मंटेना और उनकी होने वाली दुल्हन इरा त्रिवेदी (Ira Trivedi) की मेहंदी सेरेमनी मुंबई में होस्ट की गई, जहां कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। मधु और इरा की प्री-वेडिंग सेरेमनी में आमिर खान, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव, पत्रलेखा और निखिल द्विवेदी समेत कई फिल्मी सितारे नजर आए। आमिर ग्रीन कुर्ता और डेनिम जींस में फंक्शन अटेंड करने पहुंचे। व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ रेड नेहरू जैकेट पहने ऋतिक रोशन हैंडसम लग रहे थे। राजकुमार और उनकी पत्नी पत्रलेखा भी ट्रेडिशनल एटायर में बढ़िया लग रहे थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    होने वाले दूल्हा-दुल्हन का मेहंदी लुक

    मधु मंटेना और उनकी दुल्हन इरा त्रिवेदी अपने मेहंदी सेरेमनी में परफेक्ट दिख रहे थे। प्रोड्यूसर ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए तो वहीं होने वाली दुल्हन बेबी पिंक लहंगा और रानी पिंक दुपट्टे में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। नेकलेस, इयररिंग्स और मांग टीका से इरा ने अपने लुक को पूरा किया था। दोनों ने वेन्यू से बाहर आकर साथ में पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    कब है मधु मंटेना की शादी?

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मधु मंटेना 11 जून 2023 को इरा त्रिवेदी के साथ सात फेरे लेंगे। खबर है कि शादी के बाद मधु और इरा 12 जून को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे, जहां हिंदी सिनेमा से जुड़े सितारों का तांता लगना तय है।

    कौन हैं मधु मंटेना की पत्नी?

    मधु मंटेना की होने वाली पत्नी इरा त्रिवेदी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती हैं। वह राइटर और योगा एक्सपर्ट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधु और इरा एक-दूसरे को करीब 10 सालों से जानते हैं।

    खबरें और भी

    कौन हैं मधु मंटेना की पहली पत्नी?

    मधु मंटेना की पहली पत्नी, एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) हैं। मधु और मसाबा की साल 2015 में शादी हुई थी और 2019 में उनका तलाक हो गया था। मसाबा ने इसी साल एक्टर सत्यदीप मिश्रा से दूसरी शादी की है।