विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फिजिकल इंटीमेसी से...', Madhubala और Dilip Kumar को करीब लाने के लिए इस डायरेक्टर ने दी थी ऐसी सलाह

Published: Sun, 18 May 2025 11:32 AM (IST)

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और मधुबाला (Madhubala) कभी अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में रहते थे लेकिन एक फिल्म ...और पढ़ें

दिलीप कुमार के करीब आने के लिए मधुबाला को मिली थी सलाह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
दिलीप कुमार के करीब आने के लिए मधुबाला को मिली थी सलाह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मुगल-ए-आजम के वक्त टूटा था मधुबाला-दिलीप का रिश्ता
  2. मधुबाला और दिलीप कुमार ने किया था एक-दूसरे को डेट
  3. तराना फिल्म के सेट पर बढ़ी थी मधुबाला और दिलीप की नजदीकियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में 50 दशक की दिग्गज ऑन-स्क्रीन जोड़ी मधुबाला (Madhubala) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के ऑफ-स्क्रीन अफेयर के खूब चर्चे रहे। दोनों के बीच नजदीकियों से लेकर झगड़े तक की चर्चाएं लोगों के बीच खूब सुर्खियों में रही। उनसे जुड़ा एक और किस्सा है जो खूब लाइमलाइट में रहा था।

मधुबाला और दिलीप कुमार के बीच प्यार की शुरुआत 1951 में फिल्म तराना के सेट पर हुई थी। दोनों ऑन-स्क्रीन बेस्ट कपल तो थे ही, उनकी ऑफ-स्क्रीन जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया, लेकिन फिर 'नया दौर' के सेट पर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और मुगल-ए-आजम के समय तक इतना बिगड़ गचा कि दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। मगर शायद ही आपको पता हो कि मुगल-ए-आजम के डायरेक्टर ने मधुबाला को दिलीप कुमार के करीब जाने की सलाह दी थी।

मधुबाला ने डायरेक्टर को बताई थी दिल की बात

इस बात का खुलासा खुद दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में की है। उन्होंने ऑटोबायोग्राफी में बताया है कि मुगल-ए-आजम के डायरेक्टर के आसिफ ने मधुबाला को सलाह दी थी कि वह फिजिकल इंटीमेसी का सहारा लेकर दिलीप कुमार को अपने करीब लाएं। न्यूज 18 के मुताबिक, दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा-

यह अनुमान या योजना नहीं थी कि यह इतने लंबे समय तक निर्माण (मुगल-ए-आजम) में रहेगा और आसिफ को मेरे लिए मधु (मधुबाला) की भावनाओं का पता था क्योंकि उन्होंने उनसे अपने दिल की बात कही थी।  वह मेरे स्वभाव से भी उतना ही वाकिफ थे कि मैं एक ऐसा इंसान हूं जो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े फैसले लेने में जल्दबाजी नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- पुराने 'महल' की भटकती 'चुड़ैल', बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर आते ही तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

मधुबाला को मिली थी ये सलाह

दिलीप कुमार ने यह भी बताया कि कैसे आसिफ ने मधुबाला को सलाह दी कि वह फिजिकल इंटीमेसी के जरिए उन्हें करीब लाएं। अभिनेता ने आगे लिखा था-

उन्होंने खुद को कैटलिस्‍ट के रूप में काम किया और किसी तरह मुझे फंसाने के लिए बेकार में उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि पुराने जमाने के मूल्यों पर पले-बढ़े एक सम्माननीय और सिद्धांतवादी पठान (दिलीप कुमार) से कमिटमेंट हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका उसे फिजिकल इंटीमेसी में लाना है।

बता दें कि मधुबाला ने 1960 में किशोर कुमार से शादी कर ली थी और दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने एक वादे की वजह से बीमार मधुबाला को बनाया था पत्नी? 4 शादी पर बोले थे- 'औरतों को पहले...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।