विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म Fashion का सीक्वल लेकर आ रहे मधुर भंडारकर

Published: Sat, 27 Jul 2024 03:09 PM (GMT+05:30)

जाने माने डायरेक्टर मधुर भंडारकर इन दिनों फैशन 2 की स्क्रिप्ट को लेकर काम कर रहे हैं। ये फिल्म साल ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत स्टारर फैशन
प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत स्टारर फैशन

HighLights

  1. स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
  2. मधुर भंडारकर थे फिल्म के डायरेक्टर
  3. कंगना और प्रियंका चोपड़ा थीं लीड एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन साल 2008 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर ने साल 2022 में तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म बबली बाउंसर और इंटेंस थ्रिलर ड्रामा इंडियन लॉकडाउन को ओटीटी पर रिलीज किया था। हालांकि इसके बाद से वो काफी समय से गायब हैं।

अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर अपने अलग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं। जी हां, बहुत जल्द आपको प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत स्टारर फिल्म फैशन का सीक्वल देखने को मिलेगा। फिल्म की पूरी कहानी छोटे शहर की एक लड़की मेघना माथुर नाम के एक कैरेक्टर पर आधारित थी जोकि सुपरमॉडल बनने के लिए मुंबई आती है।

ओटीटी पर होगी रिलीज?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मधुर भंडारकर फैशन के सीक्वल पार्ट 2 पर काम कर रहे हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट अभी के समय के बारे में होगा कि अब फैशन इंडस्ट्री में कैसे-कैसे बदलाव हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मधुर भंडारकर एक स्टूडियो के टच में हैं जोकि फैशन 2 को फंड करेगा। वहीं एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की बात कही है।

फिलहाल डायरेक्टर अभी इस विचार में हैं कि इसे फिल्म की तरह पेश किया जाए या वेब सीरीज की तरह। कास्टिंग को लेकर भी अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Entertainment News : डिजिटल के बाद अब सिनेमाघरों के लिए फिल्म बना रहे हैं मधुर भंडारकर, यहां खोले अपने दिल के राज

क्या थी फिल्म की कहानी?

प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत दोनों को ही इस फिल्म के लिए क्रमश: बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में कंगना रनौत ने एक टॉप मॉडल शोनाली गुजराल का किरदार निभाया था, जिसके करियर में अचानक से डाउनफॉल आ जाता है। इसके अलावा फिल्म में मुग्धा गोडसे,अर्जन बाजवा,समीर सोनी,अरबाज खान, चित्राशी रावत और अन्य किरदार भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Madhur Bhandarkar Birthday: फिल्मों के जरिए दिखायी जिंदगी की कड़वी सच्चाई, इन मूवीज को मिले नेशनल अवॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।