Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023: माधुरी दीक्षित ने खास मैसेज लिख टीम इंडिया को दी बधाई, शेयर की अनुष्का शर्मा संग तस्वीरें

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 12:29 PM (IST)

    World Cup 2023 बीते दिन बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रन ...और पढ़ें

    माधुरी दिक्षित और श्रीराम नेने (Photo Credit: Instagram)
    माधुरी दिक्षित और श्रीराम नेने (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Madhuri Dixit Wishes Team India: बीते दिन बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से करारी शिकस्त दी। टीम की शानदार जीत के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई दी। अब एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने भी टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

    माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने लिखा स्पेशल मैसेज

    बुधवार 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच काफी मजेदार रहा। टीम इंडिया ने मैच जीत कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ऐसे में माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर मैच की कई तस्वीरों को मिला कर एक वीडियो शेयर किया। इस फोटो वीडियो में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के साथ सुपरस्टार रजनीकांत, अनुष्का शर्मा भी नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

    यह भी पढ़ें: Ind Vs NZ Semifinal: विराट कोहली के साथ Disney+ Hotstar ने भी बनाया 'रिकॉर्ड', 5 करोड़ लोगों ने लाइव देखा मैच

    इस क्लिप के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'और यह आपके पास है। बधाई हो टीम इंडिया। ब्लू रंग में हमारे लड़कों ने क्या शानदार प्रदर्शन किया है। शमी का खत्म करने का अच्छा तरीका। लगातार दो शतक और कुल मिलाकर 50 एक दिवसीय शतक और मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए विराट कोहली को बधाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर को सलाम। हमें आज का खेल बहुत पसंद आया। जादुई अनुभव के लिए धन्यवाद'।

    इसके अलावा शाह रुख खान, अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर बधाई दी। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि स्टेडियम में भी बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला।

    स्टेडियम में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जॉन अब्राहम, शाहिद कपूर, कुणाल खेमू, रजनीकांत, रणबीर कपूर जैसे कई सेलेब्स मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: Ind vs NZ Semi Final: अमिताभ बच्चन से लेकर Shah Rukh Khan तक, टीम इंडिया की जीत पर झूमे ये बॉलीवुड सितारे

    खबरें और भी