विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhuri Dixit Birthday: 'एक दो तीन' से 'चोली के पीछे' तक, सालों बाद भी कम नहीं हुआ क्रेज! रीक्रिएट हुए ये गाने

Published: Wed, 15 May 2024 06:30 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 15 May 2024 08:09 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 15 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। ...और पढ़ें

माधुरी दीक्षित का जन्मदिन (Photo Credit: X)
माधुरी दीक्षित का जन्मदिन (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस की बात हो और उसमें माधुरी दीक्षित का नाम शामिल न हो ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होंने अपने करियर में 'दिल तो पागल है', 'देवदास', 'हम आपके हैं कौन', 'तेजाब' और बेटा समेत कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

माधुरी अभिनय के अलावा अपने डांसिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं और कई फिल्मों में उनके डांसिंग स्टेप्स आइकॉनिक माने जाते हैं, जिनका आज भी क्रेज बरकरार है। कभी रील तो कभी रीक्रिएटेड वर्जन में माधुरी के डांस स्टेप्स दोहराए जाते हैं। माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी फिल्मों के आइकॉनिक गानों के बारे में।

यह भी पढ़ें: स्कूल की छुट्टियों में मिला था Madhuri Dixit को पहली फिल्म का ऑफर, खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया था मजेदार किस्सा

एक दो तीन

साल 1988 में रिलीज हुई अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और चंकी पांडे स्टारर फिल्म 'तेजाब' का फेमस गाना 'एक दो तीन' आज भी लोगों की जुबान पर है। इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बागी 2' में भी इस गाने को रीक्रिएट किया गया। इस बार इस सॉन्ग पर जैकलीन फर्नांडिस ने डांस किया था।

चोली के पीछे

1993 में आई खलनायक में संजय दत्त और माधुरी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। वहीं, इसका गाना 'चोली के पीछे क्या है' भी सुपरहिट हुआ। रिलीज के सालों बाद फिर से इस गाने को 'क्रू' फिल्म में रीक्रिएट किया गया।

मेरा पिया घर आया

1995 में आई याराना मूवी का यह गाना 'मेरा पिया घर आया' आज भी कई जगह सुनने को मिल जाएगा। इस गाने में माधुरी दीक्षित के डांस स्टेप्स को काफी पसंद किया गया। बीते साल फिर से इस गाने को बनाया गया। इस बार इसमें सनी लियोनी, माधुरी के स्टेप्स करते हुए नजर आईं और गाने को नाम दिया गया 'मेरा पिया घर आया 2.0'

साल 1997 में रिलीज हुई इस मूवी में माधुरी दीक्षित के साथ शाह रुख खान और करिश्मा कपूर भी नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी हिट हुए थे। माधुरी और शाह रुख खान पर फिल्माए गए 'कोई लड़की है' गाना आज भी काफी पॉपुलर है। हाल ही में करिश्मा कपूर ने एक शो में इस गाने पर डांस किया था और इसके स्टेप्स को रीक्रिएट किया था।

धक धक करने लगा

बेटा फिल्म के इस गाने की गिनती 90s के रोमांटिक गानों में की जाती है। आज भी लोग इसे उतना ही पसंद करते हैं, जितना उस समय में किया था। इस मूवी में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म का धक धक गाना माधुरी के सेंसुअस डांस के लिए खूब लोकप्रिय हुआ था। 

हमको आजकल है

1990 में आई 'सैलाब' में माधुरी दीक्षित के साथ आदित्य पंचोली लीड रोल में थे। इस फिल्म की चर्चा माधुरी के 'हमको आजकल है इंतजार' गाने के लिए आज भी होती है। कोंकणी अंदाज में साड़ी पहने माधुरी के डांस स्टेप्स ने खूब दिल चुराए और आज भी सिलसिला जारी है।

बड़ी मुश्किल है

साल 2001 में आई 'लज्जा' फिल्म का गाना 'बड़ी मुश्किल' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने में उनके साथ मनीषा कोइराला भी दिखाई दी थीं और आज भी यह गाना लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है।

यह भी पढ़ें: 5 फ्लॉप फिल्मों के बाद Madhuri Dixit बनी थीं स्टार, 'धक-धक करने लगा' में एक्ट्रेस के 'आउच' की ये है कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।