Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाह रुख या सलमान नहीं, Madhuri Dixit ने इन एक्टर्स के साथ दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में!

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 01:34 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड लवर्स के बीच अक्सर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्मों का जिक्र चलता है। हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी ह ...और पढ़ें

    माधुरी दीक्षित की हिट फिल्में (Photo Credit- Instagram)
    माधुरी दीक्षित की हिट फिल्में (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. माधुरी दीक्षित की फिल्मों को सिनेमा लवर्स बेशुमार प्यार देते हैं
    2. शाह रुख या सलमान के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया है
    3. एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा हिट फिल्में इन एक्टर्स के साथ दी हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सिनेमा लवर्स के दिलों पर राज करती हैं। फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। जब जिक्र उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का होता है, तो प्रशंसक अक्सर सलमान खान और शाह रुख खान का नाम लेते हैं। यह बात सच है कि एक्ट्रेस की जोड़ी को दोनों ही सुपरस्टार्स के साथ पसंद किया गया है, लेकिन सिनेमा की दुनिया में फिल्मों से जुड़ी हर चीज का फैसला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से होता है। आपको हैरानी होगी, लेकिन माधुरी ने सबसे ज्यादा हिट फिल्में कुछ अन्य दिग्गज कलाकारों के साथ दी हैं। आइए देखते हैं इन सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट।

    अनिल कपूर के साथ माधुरी की जोड़ी

    80 और 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने धमाल मचाया है। दोनों ने 'तेजाब', 'राम लखन', 'परिंदा', 'किशन कन्हैया', 'बेटा' जैसी फिल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। 15 फिल्मों में साथ काम करने के बाद उनकी 5 से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। सिनेमाघरों के अलावा, टीवी पर भी दोनों की फिल्मों को लोगों का भरपूर प्यार मिला है।

    संजय दत्त के साथ पसंद की गई केमिस्ट्री

    माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी पर दर्शकों ने बेशुमार प्यार लुटाया है। दोनों की हिट फिल्मों का जिक्र होता है, तो 'साजन' और 'खलनायक' जैसी मूवीज का नाम जुबां पर जरूर आता है। आईएमडीबी के मुबातिक, संजय-मधुरी की जोड़ी 11 फिल्मों में नजर आई है, जिसमें से 5 हिट और 1 एव्रेज रही है। बाकी फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- खो बैठा होश! 42 साल के अभिनेता ने 20 साल की एक्ट्रेस को 5 मिनट तक किया Kiss, 37 साल पहले आई थी फिल्म

    शाह रुख और सलमान के साथ कम, लेकिन यादगार फिल्में

    माधुरी दीक्षित ने सलमान खान के साथ कुल चार फिल्मों में काम किया है, जिसमें से 3 हिट रही है। भाईजान के साथ उनकी फिल्म हम आपके हैं कौन का जिक्र जरूर होता है। इसके अलावा, बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख के साथ माधुरी ने 6 फिल्में की हैं, जिनमें से महज 2 ही हिट थीं। हालांकि, लोगों को शाह रुख के साथ माधुरी की जोड़ी पसंद जरूर आई।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    आमिर खान के साथ इतनी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस

    बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान तमाम पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। माधुरी के साथ उन्होंने कुल 2 फिल्मों में काम किया, जिसमें से केवल 1 हिट थी। दमदार अभिनय के कारण आमिर के साथ भी माधुरी की ऑनस्क्रीन जोड़ी को पसंद किया गया है।

    ये भी पढ़ें- 'देवदास' को ब्लॉकबस्टर बनाने में Shah Rukh Khan का हाथ, क्लाइमेक्स सीन में किंग खान की तिकड़म ने दिया था रियल टच