विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhuri Dixit के लिए हार्ट सर्जन की नौकरी छोड़ भारत आ गए डॉ. नेने, फैसले से खुश नहीं थे एक्ट्रेस के सास-ससुर

Published: Sat, 26 Apr 2025 06:30 PM (IST)

माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से साल 1999 में शादी की थी। शादी के बाद माधुरी यूएस शिफ्ट हो ...और पढ़ें

डॉ श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित (Photo: Instagram)
डॉ श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित (Photo: Instagram)

HighLights

  1. हार्ट सर्जन थे माधुरी दीक्षित के पति
  2. साल 2011 में सब छोड़ आए इंडिया
  3. एक्ट्रेस के लिए छोड़ा अपना करियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। एक्ट्रेस से शादी करने से पहले वो यूएस में रहते थे लेकिन चूंकि माधुरी शादी के बाद करियर पर फोकस करना चाहती थीं इसलिए वो उनके साथ मुंबई आकर रहने लगे। हालांकि उनके इस फैसले से नेने के माता-पिता बहुत नाराज हुए थे।

माधुरी दीक्षित के पति ने बोली कई सारी बातें

इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया। डॉ नेने ने कहा था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें माधुरी के नाम से जानें। अपने यूट्यूब चैनल पर अब डॉ. नेने ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कई सारी बातें बोली हैं।

यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit के पति डॉक्टर नेने ने घटाया 18 किलो वजन, शेयर किया फिटनेस जर्नी का सीक्रेट

पेशे से हार्ट सर्जन थे डॉ. नेने

उन्होंने कहा, "मैं भारतीय हूं। मैं एक प्रवासी परिवार में बड़ा हुआ हूं। मेरे माता-पिता निश्चित रूप से इस बात से खुश नहीं थे कि मैं हार्ट सर्जन की नौकरी छोड़ रहा हूं, जो हर भारतीय का सपना होता है, जहां मुझे बेहतरीन परिस्थितियां, ढेर सारे दोस्त मिले। मैं अस्पताल का हेड था। लेकिन मैं ओपन हार्ट सर्जरी से ज़्यादा से ज़्यादा 3-5 मरीज़ों का ऑपरेशन कर सकता हूं और एक साल में शायद 500 मरीजों का।"

पेरेंट्स ने जताई थी नाराजगी

उन्होंने आगे कहा- मेरे हॉस्पिटल स्टाफ को यकीन ही नहीं हो रहा था। मेरे पेरेंट्स भी शुरुआत में इस बात से खुश नहीं थे। जब उन्होंने देखा कि मैंने कुछ स्टार्ट-अप्स के साथ मिलकर क्या किया है, तब वो चाहते थे कि वो कुछ चेक लिखें।

माता-पिता नहीं चाहते थे कि नेने अपने नौकरी छोड़ें क्योंकि अमेरिका में एक बाहर वाला होने के बावजूद वो अपनी बेस्ट लाइफ जी रहे थे। माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉ. नेने से शादी की थी। इसके बाद वो अमेरिका शिफ्ट हो गईं थी। हालांकि साल 2007 में वो इंडिया वापस आ गईं और फिल्म 'आ जा नचले' से अपना एक्टिंग करियर फिर से शुरू किया। इसके बाद 2011 में उनका परिवार भी वापस भारत आ गया।

साल 2011 में, परिवार ने भारत लौटने का फैसला किया और माधुरी ने एक्स (ट्विटर) पर घोषणा की थी,'मेरे सभी फैंस के लिए, हम भारत लौट रहे हैं! घर वापस आना अच्छा होगा.'

यह भी पढ़ेंं: 'भूल भुलैया' 3 के बाद Madhuri Dixit और Madhuri Dixit करेंगी 'मां बहन', ओटीटी पर दिखेगी मजेदार केमिस्ट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।