Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के गाने पर जमकर डॉ नेने ने किया डांस, अभिनेत्री की छूटी हंसी

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 22 Mar 2022 05:43 PM (IST)

    बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लाखों चाहने वाले हैं। उनका अभिनय हो या डांस फैन्स उनकी हर अदा पर मर मिटते हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित के पत ...और पढ़ें

    madhuri dixit husband dr sriram nene danced on her and sanjay dutt famous song tamma tamma. Photo Credit- Instagram
    madhuri dixit husband dr sriram nene danced on her and sanjay dutt famous song tamma tamma. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लाखों चाहने वाले हैं। अपनी अदायगी के साथ-साथ वह अपने डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं। बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक हर कोई उनके डांस पर फिदा है। माधुरी दीक्षित ने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट गाने दिए है। उनके गानों पर हर कोई डांस करता है। हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति डॉ नेने अभिनेत्री के लोकप्रिय गाने 'तम्मा-तम्मा' पर जमकर डांस किया, जिसे देखने के बाद माधुरी दीक्षित जमकर हंसी। इस गाने को संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है।

    डॉ नेने ने तम्मा-तम्मा गाने पर किया डांस

    माधुरी दीक्षित के एक फैन क्लब ने इस वीडयो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में यह कपल तम्मा-तम्मा गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैन ने लिखा, 'ये कपल एक-दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत लगता है। दोनों को साथ में डांस करते हुए देखकर बहुत ही अच्छा लगता है। आप दोनों को साथ में देखकर मस्ती करते हुए देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है और हम भी मस्ती कर रहे हैं'। आपको बता दें कि ये वीडियो राम नेने के जन्मदिन का है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pan Ei Phyu (My Heart MD) (@eiphyumadhuri)

    माधुरी दीक्षित ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

    डॉ नेने के जन्मदिन के मौके पर निर्देशक फराह खान ने भी अपनी इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी को शेयर करते हुए फराह खान ने लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो राम। तुम माधुरी दीक्षित को कॉम्पिटिशन दे रहे हो'। इससे पहले माधुरी दीक्षित ने एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो अपने पति के साथ शेयर की थी। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा था, 'मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरा आत्मविश्वास और मेरा दिल। इस दुनिया के सबसे बेहतरीन पिता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं'।

    साल 1999 में हुई थी शादी

    माधुरी दीक्षित और डॉ राम नेने की शादी साल 1999 में हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं अरीन नेने और रियान नेने। दोनों की शादी को 22 साल हो चुके हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म अबोध से की थी। इसके बाद माधुरी ने दिल, दयावान, तेजाब, राम लखन, प्रेम प्रतिज्ञा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फेम गेम से अपना डेब्यू किया है।

    खबरें और भी