Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 13 May 2023 05:16 PM (IST)

    माधुरी दीक्षित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेस मानी जाती हैं। लोग जितना उनका अभिनय पसंद करते हैं उतना ही उनका डांस और यहां तक कि स्माइल भी। उन्ह ...और पढ़ें

    File Photo of Actress Madhuri Dixit Nene.
    File Photo of Actress Madhuri Dixit Nene.

    धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। फैंस उन्हें बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही खूबसूरत डांसर होने के लिए भी जानते हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई अवॉर्ड प्राप्त किए हैं। हर रोल में दमदार परफॉर्मेंस देने वालीं माधुरी पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं। माधुरी ने रोमांटिक सहित कई अलग जॉनक की फिल्में की हैं। इनके सभी किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा और पसंद किया है।

    माधुरी दीक्षित का जन्म कहां हुआ?

    माधुरी दीक्षित ने किन फिल्मों में काम किया है?

    माधुरी दीक्षित को कौन से अवॉर्ड्स मिले?

    माधुरी दीक्षित से जुड़े विवाद कौन से रहे?

    माधुरी दीक्षित का नाम किन अभिनेताओं के साथ जुड़ा?

    माधुरी दीक्षित का जन्म

    माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई, 1967 को महाराष्ट्र के ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का नाम स्नेहलता दीक्षित था। माधुरी बचपन से नृत्य करने में रुचि रखती थीं, इसलिए आठ साल की उम्र में उन्होंने कत्थक सीखना शुरू कर दिया। माधुरी तीन भाई बहन है, जिसमें इनका एक भाई है।

    इन्होंने डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद माधुरी ने एक्टिंग की ओर रुख किया।

    माधुरी दीक्षित की फिल्में

    माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म 'अबोध' थी, जो कि 10 अगस्त, 1984 को रिलीज हुई थी। यह राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म थी, जिसमें माधुरी ने युवा दुल्हन के किरदार को निभाया था, जो कि गांव की साधारण लड़की है और उसका दिमाग एक बच्चे जैसा है। फिल्म तो ज्यादा नहीं चली, लेकिन माधुरी के अभिनय को काफी पसंद किया गया।

    माधुरी की सफलता की शुरुआत 1988 में एन चन्द्रा की थ्रिलर फिल्म तेजाब के साथ हुई, जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसके बाद इन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'आजा नचले' , 'अंजाम' सहित कई फिल्में कीं।

    खबरें और भी

    माधुरी दीक्षित अवॉर्ड

    उम्दा अदाकारी और खूबसूरत डांस का हुनर रखने वालीं माधुरी को कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें दिल (1990), बेटा (1992), हम आपके हैं कौन (1994) और देवदास (2002) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है। 2008 में उन्हें भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

    फिल्मी दुनिया में अभिनय की सफल पारी के बाद माधुरी ने छोटे पर्दे की ओर रुख किया, और 'झलक दिखला जा' जैसे डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आईं।

    माधुरी दीक्षित से जुड़े विवाद

    किसी भी अभिनेत्री की तरह माधुरी दीक्षित का भी विवादों से नाता रहा है। एक्ट्रेस सिर्फ 21 साल की थीं, जब उनकी फिल्म 'दयावान' आई थी। इस फिल्म में उन्हें विनोद खन्ना के अपोजिट कास्ट किया गया था, जो कि उनसे 20 साल बड़े थे। फिल्म को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। दरअसल, फिल्म की डिमांड के अनुसार, माधुरी दीक्षित को विनोद खन्ना के साथ किसिंग सीन करना था। जब फिल्म रिलीज हुई, तो सीन देखकर दर्शकों ने खूब बवाल मचाया।

    माधुरी दीक्षित के अफेयर्स

    माधुरी दीक्षित का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। माधुरी का नाम संजय दत्त के साथ जोड़ा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी ने संजय के साथ कई फिल्में कीं और इसी दौरान उनका प्यार भी परवान चढ़ने लगा। लेकिन जब संजय दत्त का नाम मुंबई बम धमाकों में आया, तो माधुरी ने उनसे दूरी बना ली।

    इसी तरह उनका नाम अनिल कपूर के साथ भी जुड़ा। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 80 के दशक की हिट जोड़ियों में से एक थी। इनके बीच अच्छी केमेस्ट्री थी, जिसके लिए कहा जाता था कि इनका रिलेशन दोस्ती से बढ़कर है। हालांकि, दोनों ने कभी इस बात पर हामी नहीं भरी। 17 अक्टूबर, 1999 को माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली।