Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhuri Dixit Look: दिल चुरा लेगा फेस्टिव सीजन के लिए माधुरी दीक्षित का यह लुक, आप भी कर सकते हैं ट्राई

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 12:14 AM (IST)

    Madhuri Dixit Look माधुरी दीक्षित अक्सर अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं। बढ़ती उम्र में भी फैंस को उनकी अदाएं फिटनेस और खूबसूरत तस्वीरें कायल ...और पढ़ें

    File Photo of Madhuri Dixit Nene. Photo Credit/ Madhuri Dixit Instagram
    File Photo of Madhuri Dixit Nene. Photo Credit/ Madhuri Dixit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। हम सभी फेस्टिव सीजन में पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना कहा जाता है। नवरात्रि के बाद करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज जैसे कुछ त्योहार पड़ते हैं, जिनमें ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनने का मजा ही कुछ अलग होता है। वैसे जब बात स्टाइल की हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम न लिया जाए, ऐसा तो हो नहीं सकता। वैसे तो इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए चर्चित हैं। लेकिन माधुरी दीक्षित नेने इस बार उन सभी को मात देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने झलक दिखला जा के सेट से एथनिक वियर में कुछ जबरदस्त तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में माधुरी को देख फैंस उन्हें एक टक निहारने को मजबूर हैं।

    क्लासी कुर्ते और शरारे में कहर ढा रहीं माधुरी

    जैकेट स्टाइल वाइब्रेंट कलर कुर्ता में माधुरी दीक्षित ने शरारा के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आंखों की गुस्ताखियां माफ हों।' लुक को कंप्लीट करने के लिए माधुरी ने बड़े-बड़े कानों के झुमके, रिंग्स और नेकलेस पहना है।माधुरी इन तस्वीरों में बला की ऐसी खूबसूरत लग रही हैं, कि उनकी बढ़ती उम्र का पता ही नहीं चल रहा। फैंस भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस को देख कर हैरान हैं।

    वेडिंग के लिए भी परफेक्ट है यह आउटफिट

    यह लुक न सिर्फ त्योहार के लिए बल्कि किसी भी फंक्शन के लिए जचेगा। शादी हो या रिसेप्शन पार्टी, यह आउटफिट कैरी करने में आरामदायक भी है और आसान भी। 

    इन लुक्स को भी कर सकते हैं ट्राई

    इसके अलावा आप माधुरी के और भी सिंपल लुक को ट्राई कर महफिल की जान बन सकते हैं।

    आप मेहंदी ग्रीन लहंगा, ग्रीन अनारकली, ऑरेंज अनारकली, यलो फ्लोरल लहंगा भी ट्राई कर सकते हैं।

    रेड गरारा विद जैकेट या फिर कोई भी खूबसूरत साड़ी आदि लुक भी फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट है। 

    यह भी पढ़ें: जंजीर' के लिए आखिरी पसंद थे बिग बी, जावेद अख्तर से यह सुनते ही धर्मेंद्र को आया गुस्सा, बोले- काश सीखा होता..

    यह भी पढ़ें: Nafisa Ali Sodhi: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली सोढ़ी, सर्जरी से पहले शेयर की यह फोटो