यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टोरंटो में हुए बवाल के बाद Madhuri Dixit ने शेयर किया पहला पोस्ट, आयोजकों ने भी 'धक-धक गर्ल' से मांगी माफी
कनाडा के टोरंटो में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के हालिया लाइव शो को दर्शकों की तीखी आलोचना का सामना करना ...और पढ़ें
-1762427953257_m.webp)
माधुरी दीक्षित का वर्ल्ड टूर (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के शो के बाद काफी ज्यादा विवाद हुआ था। एक्ट्रेस शो में तीन घंटे देरी से पहुंची थीं जिसके बाद लोगों में भारी गुस्सा था और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उनका पैसा बर्बाद हो गया।
विवाद के बाद माधुरी दीक्षित ने शेयर की पहली पोस्ट
इसके बाद आयोजकों ने माधुरी दीक्षित के कथित तौर पर देर से पहुंचने के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया था और उनके मैनेजमेंट को इसका जिम्मेदार बताया। उनका कहना था कि एक्ट्रेस को टाइमिंग के बारे में गलत सूचना दी गई थी जिसकी वजह से ऐसा हुआ। इस पूरे बवाल में माधुरी दीक्षित ने चुप्पी बनाई हुई थी और अब दो दिन बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पहली बार पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें- विदेश में Madhuri Dixit के खिलाफ लगे हाय-हाय के नारे, सोशल मीडिया पर धक-धक गर्ल की हो रही किरकिरी
एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग टूर पर दिया अपडेट
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आभार पोस्ट शेयर किया। इस विज्ञापन पोस्ट में माधुरी का चेहरा और कार्यक्रम की तारीखें दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में माधुरी ने लिखा, "एक शानदार मुलाकात के लिए टोरंटो का शुक्रिया, और अब मैं 6 नवंबर को न्यू जर्सी, 7 नवंबर को बोस्टन, 8 नवंबर को शिकागो, 9 नवंबर को ह्यूस्टन और 15 नवंबर को न्यूयॉर्क में अपने फैंस से मिलने के लिए उत्सुक हूं।"
View this post on Instagram
यूजर्स ने निकाला अपना गुस्सा
एक तरफ जहां कुछ फैंस ने इस पर लव रिएक्टर किया वहीं कुछ ने कनाडा शो में हुए बवाल के बाद अपना गुस्सा निकाला। एक यूजर ने लिखा,"लेकिन आपको टोरंटो से झूठे विज्ञापन के लिए माफी मांगनी चाहिए। आपकी प्रोफाइल पर आपकी अपनी पोस्ट में इसे मीट एंड ग्रीट नहीं कहा गया है। आप इसे डांस,म्यूजिक और सेलिब्रेशन की एक शाम बता रहे हैं।"

यूजर ने की थी न आने की वकील
एक अन्य ने कमेंट में लिखा, "माधुरी दीक्षित नेने। मैं आपको प्यार करते हुए और आपको देखते हुए बड़ा हुआ हूं। फिलहाल, टोरंटो आपके शो से बहुत निराश है। उन्हें गुमराह किया गया। शो के बारे में झूठा विज्ञापन दिया गया। सब क्या उम्मीद कर रहे थे और असल में क्या हुआ।" परवेज धनानी नाम के एक व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें माधुरी 1995 की फिल्म याराना के गाने 'मेरा पिया घर आया' पर अपने स्टेप्स मिला रही हैं। इस पर उसने लोगों से टूर में न आने की सलाह दी थी।
आयोजकों ने माधुरी से मांगी माफी
वहीं अब शो के आयोजकों ने माधुरी और उनकी टीम से माफी भी मांगी है। दरअसल आयोजकों ने पहले कहा था कि माधुरी और उनकी टीम की वजह से देरी हुई और उन्हीं की गलती है। अब शो के आयोजक ने साफ किया है कि माधुरी दीक्षित समय पर पहुंची थीं, समस्या स्थानीय प्रमोटर की गलत जानकारी के कारण हुई।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल प्रमोटर अतीक शेख ने बताया कि यह कार्यक्रम कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि एक फैन मीट एंड ग्रीट था, जिसमें माधुरी के साथ बातचीत और सवाल-जवाब का सेशन होना था। कुछ लोगों को गलत जानकारी दी गई थी कि यह कॉन्सर्ट है, जिससे गलतफहमी फैली।
“माधुरी जी हमेशा प्रोफेशनल और समय की पाबंद रही हैं। वह रात 9:30 बजे पहुंचीं और 9:45 से 10:00 बजे के बीच मंच पर आईं, जैसा पहले से तय था,” शेख ने कहा।
आयोजकों के मुताबिक, इंडियन आइडल कलाकार शिवांगी शर्मा और तनमय चतुर्वेदी ने शाम 7:30 से 9:00 बजे तक परफॉर्म किया था, जबकि माधुरी ने 5:30 बजे फैन मीट एंड ग्रीट सेशन में भी हिस्सा लिया। प्रमोटर्स ने साफ किया कि माधुरी या उनकी टीम की तरफ से कोई देरी नहीं हुई बल्कि सारी गलतफहमी स्थानीय प्रमोटर्स के चलते ही हुई। हालांकि उधर माधुरी अब अपने आगे के टूर्स को लेकर एक्साइटेड हैं और जिसकी जानकारी वो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- इस वजह से लेट आई थीं Madhuri Dixit? टोरंटो के आयोजकों ने विवाद के बाद झाड़ा पल्ला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।