Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    श्रीराम नेने के संग शादी का बंधन पर बोली Madhuri Dixit, कहा- मैं बीमार रहती थी और आप अस्पताल में...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 25 Feb 2023 09:45 PM (IST)

    Madhuri Dixit On Shriram Nene माधुरी दीक्षित को हाल ही में मजा मा फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया था। फिल्म में गजराज ...और पढ़ें

    Madhuri Dixit On Shriram Nene: माधुरी दीक्षित फिल्म एक्ट्रेस है।
    Madhuri Dixit On Shriram Nene: माधुरी दीक्षित फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Madhuri Dixit On Shriram Nene: माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने के साथ अपनी शादी पर बात की है। उन्होंने कहा है कि यह बहुत कठिन था। माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने डॉक्टर की पत्नी होने की अपनी जर्नी के बारे में बात की है। उन्होंने डॉ श्रीराम नेने के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिया है।

    माधुरी दीक्षित कह रही हैं, 'यह बहुत कठिन है' 

    इसमें माधुरी दीक्षित कहती नजर आ रही हैं, 'यह बहुत कठिन है क्योंकि जिस प्रकार आपके काम में समय का कोई बंधन नहीं होता है। चाहे फिर दिन हो या रात हो, आप लोगों के कॉल शेड्यूल होते हैं। कई बार हर दूसरे दिन आपके कॉल होते हैं। कई बार आप उपलब्ध ही नहीं होते। यह बहुत कठिन है।' माधुरी दीक्षित आगे कहती है, 'जब आप नहीं होते, तब हमें ही बच्चों को पालना पड़ता है। उन्हें स्कूल ले जाना पड़ता है। वापस लाना पड़ता है। इस प्रकार की चीजें करनी पड़ती है। कई बार समय ठीक नहीं होता। जीवन में कुछ बहुत महत्वपूर्ण घटित हो रहा होता है लेकिन आप वहां पर नहीं होते क्योंकि आप अस्पताल में हो किसी का इलाज कर रहे हो। कई बार मैं बीमार हूं कि लेकिन आप मेरा ध्यान नहीं रख पाते। इस प्रकार की चीजें हैं।'

    यह भी पढ़ें: Kiara Advani सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बाद लौटी काम पर, चेहरे का ग्लो देख फैंस हुए दंग

    View this post on Instagram

    A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

    माधुरी दीक्षित को श्रीराम नेने के काम पर गर्व भी है

    माधुरी दीक्षित ने यह भी कहा, 'मुझे लगता है यह बहुत अच्छी बात भी है। मुझे आपके काम पर बहुत गर्व है। जब मैं आपको देखती हूं कि आप अपने मरीजों को लेकर काफी चिंतन करते हैं। आप उनके लिए लड़ रहे होते हैं। मैं जानती हूं कि आप काम दिल से करते हैं। आप बहुत अच्छे व्यक्ति हैं।' माधुरी दीक्षित ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को 'लवली जर्नी' के तौर पर देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीराम नेने बच्चों का ध्यान रखते थे और उनको प्यार भी करते थे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 में नजर आई सौंदर्या शर्मा को लेकर गौतम सिंह विग ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप...

    View this post on Instagram

    A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

    माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से 1999 में शादी की

    माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से 1999 में शादी की है। इसके बाद वह उनके साथ अमेरिका में सेटल हो गई, वहां दशकों तक रहने के बाद वह वापस भारत आई। इस दौरान उन्होंने दो बेटे को जन्म दिया।

    खबरें और भी