Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'महाभारत' के 'कर्ण' के घर आने वाली है खुशखबरी, कृतिका सेंगर और निकितन धीर ने दी Good News

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 13 Nov 2021 02:41 PM (IST)

    पंकज धीर के घर खुशियां किलकारियों के रूप में दस्तक देंगी। पंकज धीर के बेटे अभिनेता निकितन धीर और उनकी पत्नी कृतिका सेंगर जल्द ही माता- पिता बनने वाले ...और पढ़ें

    कृतिका सेंगर, निकितन धीर, फोटो साभार: Instagram
    कृतिका सेंगर, निकितन धीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में 'कर्ण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। पंकज धीर के घर खुशियां किलकारियों के रूप में दस्तक देंगी। पंकज धीर के बेटे अभिनेता निकितन धीर और उनकी पत्नी कृतिका सेंगर जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। निकितन और कृतिका ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।

    शेरशाह एक्टर निकितन धीर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। निकितन और कृतिका ने ये खुश खबरी अपने पैंस के साथ हाल ही में शेयर की है। कृतिका सेंगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृतिका ने कैप्शन में लिखा, 'धीर जूनियर आ रहा है इस 2022 में। हर हर महादेव'। कृतिका के इस पोस्ट पर बधाईयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kratika Sengar Dheer (@itsmekratika)

    वहीं निकितन धीर ने भी इंस्टाग्राम पर कृतिका जैसा ही पोस्ट शेयर किया है। कृतिका और निकितन के इस पोस्ट पर उनके दोस्त गौहर खान, किश्वर मर्चेंट अमित टंडन, कुशाल टंडन, स्मृति खन्ना, अनीता राज, निधि उत्तम, प्रणिता पंडित जैसे सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं शेरशाह के अभिनेता रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी निकितन धीर को शुभकामनाएं दी हैं।

    बता दें निकितन धीर दिग्गज अभिनेता पंकज धीर के बेटे हैं। निकितन भी पेश से अभिनेता हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। खासकर निकितन को उनके विलेन के किरदार के लिए पहचाना जाता है। निकितन ने 'रेडी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दबंग 2' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। आखिरी बार निकितन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'शेरशाह' में नजर आए थे। वहीं बात करें कृतिका सेंगर की तो वो भी अभिनेत्री हैं। कृतिका ने टेलीविजन पर 'झांसी की रानी' और 'कसम' जैसे धारावाहिकों में काम किया है।

    खबरें और भी