Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahavatar Narsimha Box Office Collection: थिएटर में महावतार नरसिम्हा की जयकार, हर तरफ एनिमेटेड फिल्म की धूम

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 08:40 AM (GMT+05:30)

    एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस एनिमेटेड फिल्म ने हॉलीवुड की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आ ...और पढ़ें

    महावतार नरसिम्हा का 9वें दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
    महावतार नरसिम्हा का 9वें दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 25 जुलाई को रिलीज हुई थी फिल्म
    2. एनिमेटेड फिल्म की हर तरफ धूम
    3. कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अश्विन कुमार की एनिमेटेड माइथोलॉजिकल ड्रामा 'महावतार नरसिम्हा' दर्शकों को हर बीतते दिन सरप्राइज करने में लगी हुई है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और पूरी एनिमेटेड फिल्म होने के बावजूद सभी उम्र के लोगों को पसंद आ रही है।

    कितना था फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने मात्र 8 दिनों में 44.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से ये भारतीय सिनेमा में सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है। वहीं फिल्म को सबसे अच्छी कमाई इसकी हिंदी बेल्ट में मिली है जिसने साबित कर दिया कि नॉर्थ में अभी भी एनिमेटेड माइथोलॉजिकल कंटेंट की बहुत डिमांड है। मात्र 1.75 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली फिल्म हर दिन अपनी कमाई के सबको चौंका रही है।

    यह भी पढ़ें- न 'सैयारा', ना 'सन ऑफ सरदार 2'... इस इंडियन फिल्म ने दुनियाभर में मचाया हडकंप, हॉलीवुड मूवीज को भी छोड़ा पीछे

    इन हॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

    फिल्म ने दूसरे दिन 4.6 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वर्ड ऑफ माउथ का मूवी को काफी फायदा मिला और लोग इसकी तारीफ सुनकर फटाफट फिल्म देखने पहुंचने लगे। रिलीज के महज आठ दिनों में ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे इस शैली में एक नया मानक स्थापित हो गया है। इसने स्पाइडर-मैन, द इनक्रेडिबल्स और कुंग फू पांडा जैसी लोकप्रिय हॉलीवुड एनिमेशन फिल्मों के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    फिल्म ने अपने पहले हफ्ते 44.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म के 9वें दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी आ चुके हैं जिसके मुताबिक फिल्म 15 करोड़ का आसपास का कलेक्शन कर सकती है।

    अश्विन कुमार हैं फिल्म के निर्देशक

    निर्देशक अश्विन कुमार ने लेखक जयापूर्ण दास और रुद्र प्रताप घोष के साथ मिलकर एक ऐसी फिल्म तैयार की है जो प्राचीन और भविष्यवादी दोनों लगती है। फिल्म 25 जुलाई 2025 को 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देश भर के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अपने आकर्षक एनिमेशन और गहन आध्यात्मिक कथा के साथ, महावतार नरसिंह ने प्रशंसकों को भारत के पौराणिक अतीत की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाकर सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक जुड़ाव को पुनर्जीवित किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha Box Office Day 7: महावतार नरसिम्हा ने सैयारा का छीना सिंहासन, गुरुवार को कमाई में निकली आगे