Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अर्पिता शर्मा की EID पार्टी में धोनी की पत्नी और बेटी के लुक पर फिदा हुए फैंस, कहा- जीवा कितनी बड़ी हो गई

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 01:00 AM (IST)

    EID 2023 अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में साक्षी धोनी और जीवा के अलावा मनीष पॉल हुमा कुरैशी दीया मिर्जा नेहा शर्मा सहित तमाम सितारे पह ...और पढ़ें

    Photo Credit : Sakshi Dhoni Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Sakshi Dhoni Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। EID 2023: शनिवार को पूरे देश में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्टार्स अपने फैंस को खास अंदाज में बधाई देते नजर आए। सलमान खान से लेकर शाह रुख खान तक ने अपने चाहने वालों को ईद पर ढेरों बधाई दी। वहीं, इस खास मौके पर कई सितारों ने अपने घर पर ईद पार्टी रखी।

    ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके जीजा आयुष शर्मा ने भी अपने घर पर ईद पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की कई नामी हस्तियां पहुंची। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी और उनकी बेटी जीवा ने पार्टी में पहुंच कर चार चांद लगा दिए।

    साक्षी ने अपने लुक से किया इंप्रेस

    अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में महेंद्र सिंह की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा पहुंचीं। इस दौरान साक्षी और जीवा दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान साक्षी धोनी ने क्रीम कलर का सिंपल लहंगा कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है। वहीं, साक्षी का मिनिमल मेकअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं, जीवा के लुक की बात करें तो नन्हीं जीवा ने मां से मैचिंग करता हुआ ड्रेस कैरी किया है। इसके साथ जीवा ने चुन्नी कैरी की है, जिसमे वह काफी क्यूट लग रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    जीवा को देखकर फैंस ने किया कमेंट

    एमएस धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगाता उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों का सिंपल लुक काफी पंसद आ रहा है। जीवा को देखकर फैंस कमेंट कर हर रहे हैं कि धोनी की बेटी कितनी बड़ी हो गई है। वहीं, कई यूजर्स को साक्षी और जीवा की सिंपलीसिटी काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है।

    खबरें और भी