Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahesh Babu Mother Death: मां के निधन से बुरी तरह टूटे महेश बाबू, बहन मंजुला का पोस्ट पढ़ नम हो जाएंगी आंखें

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 05:32 PM (IST)

    महेश बाबू की मां इंदिरा देवी ने आज सुबह आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरे परिवार में मातम का माहौल छा गया है। महेश बाबू की बहन मंजुला घट्टामनेनी ने मां ...और पढ़ें

    Mahesh Babu Family Photo with Indira Devi
    Mahesh Babu Family Photo with Indira Devi

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mahesh Babu Mother Passed Away साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 70 वर्ष की उम्र में उनकी मां इंदिरा देवी का निधन हो गया, जिसके बाद महेश बाबू बुरी तरह टूट गए हैं। महेश बाबू अपनी मां इंदिरा देवी के काफी करीब थे, ऐसे में उनकी मौत से महेश बाबू को बड़ा धक्का लगा है। उन्हें सांत्वना देने के लिए रिश्तेदार और पूरा टॉलीवुड उमड़ पड़ा है। यह पूरे परिवार के लिए मुश्किल घड़ी है। अपनी मां को याद करते हुए महेश बाबू की बहन मंजुला घट्टामनेनी ने उनके नाम ऐसा पोस्ट लिखा है, जो आपकी आंखों को नम कर सकता है।

    महेशा बाबू की मां पिछले कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया। मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया और अपने प्रियजनों को अलविदा कह दिया। महेश बाबू की बहन और प्रोड्यूसर मंजुला घट्टामनेनी ने अपनी मां को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है। यह वह ट्रिब्यूट है, जिसे पढ़कर फैंस को भी उनके जाने का गम सता रहा है।

    मंजुला ने कही मां के लिए यह बात

    इंस्टाग्राम पर मां की तस्वीर को शेयर करते हुए मंजुला घट्टामनेनी ने लिखा, 'आप मेरी पहली गुरु हैं। आपके प्यार से हमेशा खुद को सुरक्षित महसूस किया है।' मंजुला ने बताया कि उनकी मां ने हमेशा जिंदगी में दिया है और बदले में किसी से कुछ नहीं मांगा। बचपन में एक दिन ऐसा नहीं था, जब वह हमारे बीच नहीं होती थीं। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हमेशा अपने सभी बच्चों की जरूरतों को पूरा किया है और वही प्यार दिया, जो सिर्फ एक मां ही अपने बच्चे को दे सकती है। कभी भी किसी चीज के लिए ना नहीं कहा, न ही कभी ऐसा दिन आया, जब उनसे मेरा किसी बात के लिए झगड़ा हुआ हो।

    मंजुला ने आगे लिखा, 'आपने हमारे लिए आजतक जो कुछ भी किया, मैं उसके लिए बहुत-बहुत आभारी हूं। हम खुशनसीब हैं कि मां के रूप में हमें आपका प्यार मिला। आज भले ही आप हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमेशा हमारे दिल में आप जिंदा रहेंगी।'

    खबरें और भी

    लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरा देवी उम्र से संबंधित बीमारी से जूझ रही थीं। इंदिरा देवी, साउथ के फेमस एक्टर कृष्णा की पहली पत्नी थीं। पहली शादी से उन्हें पांच बच्चे हुए। इन पांचों में महेश बाबू चौथे नंबर पर हैं। बाद में कृष्णा ने इंदिरा देवी से तलाक ले लिया और एक्ट्रेस विजया निर्मला से शादी कर ली।

    यह भी पढ़ें: Hollywood Walk of Fame: 'द वॉकिंग डेड' के नार्मन रीड्स को 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' सम्मान, जानें क्या है यह सीरीज